फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   500 Seats Across Five Courses at Aharwala College

Yamuna Nagar News: आहड़वाला कॉलेज में पांच कोर्स में 500 सीट

Tue, 19 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
500 Seats Across Five Courses at Aharwala College
राजकीय कॉलेज अहड़वाला। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। 12वीं करने के बाद अब विद्यार्थियों का लक्ष्य कॉलेज में दाखिला लेना है। वहीं, मनपसंद व रोजगारपरक कोर्स विद्यार्थियों की प्राथमिकता है। व्यासपुर के राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला पांच कोर्स में कुल 500 सीट हैं। इन कोर्स में से दो रोजगारपरक हैं।
महाविद्यालय में बीसीए और बी.कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स उपलब्ध हैं। यह दोनों कोर्स रोजगारपरक हैं और इनकी वैश्विक बाजार में भारी मांग है। यह कोर्स करके विद्यार्थी विश्व स्तरीय कंपनी, बहुराष्ट्रीय संस्थान, राजकीय विभाग सहित विभिन्न अन्य संस्थानों में नौकरी पास सकते हैं। वहीं इसके प्रति विद्यार्थियों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

12वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थी दाखिले के आवेदन कर रहे हैं। ऐसे राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में भी आवेदन आ रहे हैं। अभी तक इस कॉलेज में 400 से ज्यादा विद्यार्थी विभिन्न संकायों के कोर्स के लिए आवेदन कर चुके हैं। दाखिला नोडल अधिकारी डाॅ. अमित कपूर ने कहा कि अभी विद्यार्थी विषय चयन करने में काफी असमंजस में हैं। अंतिम सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय में कोर्स मिलने का सबसे ज्यादा लाभ छात्राओं को होगा। चूंकि अकसर कोर्स व विषय न मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश छात्राओं को दूर जाना पड़ता था। ऐसे में कई छात्राओं की पढ़ाई तक छूट जाती थी। परंतु अब गांव के पास उच्च शिक्षा मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों में पढ़ाई को लेकर रूझान बढ़ा है। वहीं, राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में रोजगारपरक कोर्स होने से भी छात्राएं लाभांवित होंगी।
किस कोर्स में कितनी सीटें
कोर्स सीट
बीए 320
बीकॉम 80
बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 20
बीसीए 40
बीएससी फिजिकल साइंस 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed