फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2,51,000 cheque for Haryana Corona Relief Fund to Education Minister

अग्रवाल सभा ने हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए 2,51,000 का चैक शिक्षा मंत्री को सौंपा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
2,51,000 cheque for Haryana Corona Relief Fund to Education Minister
शिक्षा मंत्री कंवर पाल को चेक सौंपते अग्रवाल सभा सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगरl अग्रवाल सभा ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल को 2 लाख 51 हजार रुपये का चैक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए भेंट किया। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने अग्रवाल सभा का आभार जताया और कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार सामाजिक संस्थाओं का आगे आने का सिलसिला जारी है। सभा के प्रधान मनोज गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसैन के बताए नक्शे कदम पर चलते हुए अग्रवाल सभा जबसे लाकडाउन हुआ है तबसे ही सैंकडों जरूरतमंद परिवारों को प्रतिदिन खाने के पैकेट वितरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ संस्था जरूरतमंद लोगों को फेस मास्क, सैनिटाइजर व दवाइयां भी उपलब्ध करवा रही है। इस मौके पर निशचल चौधरी, निकुंज गर्ग, संदीप गोयल गट्टू, मनोज गुप्ता, ललित गुप्ता, रमन बंसल, रोहित गर्ग, राहुल बंसल, अशवनी गोयल, ललित मित्तल व मनीष गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed