फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 months imprisonment for smack smuggling accused

Yamuna Nagar News: स्मैक तस्करी के दोषी को 20 महीने की कैद

Tue, 19 Nov 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
20 months imprisonment for smack smuggling accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी शिवनगर कैंप निवासी नितिन उर्फ टेडी को एडीजे अमित शर्मा की अदालत ने दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को 20 महीने कैद की सजा सुनाई है। अदालत में दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को चार महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
जनवरी 2022 को गांधी नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनगर कैंप निवासी नितिन उर्फ टेडी स्मैक बेचने का काम करता है। आईटीआई के नजदीक किसी को स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिवनगर कैंप निवासी नितिन उर्फ टेडी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस ने नितिन उर्फ टेडी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में आरोपी को दोषी करार दिया। इसके बाद अदालत में उसे सजा सुनाई है। अदालत में इस केस की पैरवी एडीए अनिल नरवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed