{"_id":"5cc89911bdec22070970e765","slug":"155665032120-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पर काम करते हुए करंट का झटका लगने से सिर के बल नीचे गिरा लाइन मैन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर पर काम करते हुए करंट का झटका लगने से सिर के बल नीचे गिरा लाइन मैन, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खिजराबाद। गांव मलिकपुर में सरपंच पति के भाई की लापरवाही के कारण एक बिजली कर्मचारी की जान चली गई। उसने अपने घर पर बिजली की दो लाइनों से अवैध तरीके से कनेक्शन जोड़ रखे थे। जिनमें से एक घरेलू बिजली व दूसरा एग्रीकल्चर बिजली का था। एक कनेक्शन की बिजली चले जाने पर दूसरे की सप्लाई शुरू कर देते थे। मंगलवार दोपहर बाद शिकायत पर जब लाइन मैन परमिट लेकर ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था तो सरपंच पति के भाई ने एग्रीक्लचर कनेक्शन की बिजली घर वाले कनेक्शन में जोड़ दी। इससे ट्रांसफार्मर में बिजली दौड़ पड़ी और लाइनमैन को करंट का झटका लगा। झटका लगते ही लाइनमैन सिर के बल जमीन पर गिरा। इससे वह लहुलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली निगम के एसडीओ व अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सरपंच पति के भाई सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत पर परमिट लेकर कर रहे थे काम :
चुहड़पुर कलां निवासी 56 वर्षीय जयचंद सैनी सब यूनिट बिजली बोर्ड खिजराबाद में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। एसडीओ खिजराबाद सर्कल के पास मलिकपुर से ट्रांसफार्मर से बिजली खराब होने की शिकायत आ रही थी। जिस पर एसडीओ ने शिकायत सुनील जेई के नाम मार्क की। जेई ने जयचंद सैनी को मलिकपुर में दोपहर लगभग ग्यारह बजे ट्रांसफार्मर पर बिजली ठीक करने के लिए भेज दिया। उसके साथ चुहुड़पुर कलां निवासी राजबीर दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर लाईन बंद करने का परमिट मिल गया। परमिट मिलने के बाद जयचंद टांसफार्मर पर बिजली के सुरक्षा उपकरणों के साथ बिजली ठीक करने के लिए चढ़ गया। 15 मिनट के बाद 11 बजकर 55 मिनट पर जयचंद को करंट का झटका लगा और वह सिर के बल नीचे गिर गया। नीचे पक्की जगह पर गिरने से जयचंद के सिर में गंभीर चोटें आई और वह खून से लथपथ हो गया। जिससे जयचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
चेंज ओवर से बदल दी ट्यूबवेल की बिजली घर में :
गुलाबगढ फीडर पर काम कर रहे राजबीर ने एसडीओ को बताया कि फीडर पर भी बैक करंट आया है। एसडीओ खिजराबाद सर्कल आशीष चोपड़ा ने बताया कि हादसे की जानकारी उन्हें मिल गई थी। लेकिन जब गुलाबगढ फीडर पर बैक करंट आने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी जांच की। जांच में पाया कि ट्रांसफार्मर के पास सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा का घर है। जहां पर ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई होती है। जांच में पाया कि सुरेंद्र सिंह के घर पर घरेलू और ट्यूबवेल कनेक्शन दोनों हैं। घरेलू फीडर की लाईट जाने के बाद वह ट्यूबवेल की लाईट को घर में लगे चेंजओवर से बदल लेता था। ऐसा ही सुरेंद्र ने सोमवार को किया। घर की बिजली चले जाने के बाद सुरेंद्र ने ट्यूबवेल की बिजली घर के कनेक्शन में जोड़ दी। इससे पूरी लाइन में बैक करंट आ गया। जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
सबूत मिटाने के लिए उपकरणों को खेतों में फेंका :
एसडीओ ने बताया कि हादसे के बाद सुरेंद्र सिंह ने सबूत मिटाने के लिए अपनी ट्यूबवेल की लाइन काटने की कोशिश की। तार नहीं काटने पर उपकरण को खेतों में फेंक दिया। जिस उपकरण से सुरेंद्र सिंह ने सबूत मिटाने की कोशिश की वह उन्हें खेत में पड़ा मिला। जिसे उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि जिस समय बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर पर बिजली ठीक कर रहा था तो उस समय सुरेंद्र सिंह ने अपने घर से ट्यूबवेल की बिजली चेंज ओवर से चालू कर दी और बैक करंट ट्रांसफार्मर पर आ गया जिससे काम कर रहे बिजली
कर्मचारी को करंट लगा।
अवैध तरीके से ली हुई थी डबल सप्लाई :
एसडीओ आशीष चोपड़ा ने कहा कि सुरेन्द्र उर्फ छिन्दा ने अपने घर में डबल सप्लाई अवैध तरीके से ली हुई थी। दूसरे एग्रीकल्चर फीडर गुलाबगढ़ से अलग से तार डालकर बिजली की सप्लाई ली हुई थी। जिसकी विभाग को कोई सूचना नहीं थी। शिकायत में बिजली अधिकारियों का आरोप है कि सुरेंद्र की लापरवाही से लाइनमैन जयचंद को करंट लगा। जिसका झटका लगने से वह सिर के बल नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मलिकपुर खादर में करंट लगने से हुई बिजली कर्मी की मौत की सूचना पर वे मौके पर गए थे। मामले में सरपंच पति के भाई सुरेंद्र की लापरवाही सामने आई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह, एसएचओ, थाना छछरौली।