फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शहर में अतिक्रमण होने से लोग परेशान, सड़कें भी हुई संकरी

शहर में अतिक्रमण होने से लोग परेशान, सड़कें भी हुई संकरी

Mon, 11 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण होने से लोग परेशान, सड़कें भी हुई संकरी
शहर में अतिक्रमण होने से लोग परेशान, सड़कें हुई संकरी
विज्ञापन

रादौर। शहर में अतिक्रमण की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हो चुके हैं। अतिक्रमण के कारण शहर का मेन बाजार, बस स्टैंड व अन्य सड़क मार्ग छोटे होते जा रहे हैं। अतिक्रमण के कारण कस्बे की सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोग लंबे समय से नगरपालिका रादौर से अतिक्रमण समस्या से निजात दिलाने की समस्या से मांग करते आ रहे है लेकिन नगरपालिका की ओर से लंबे समय से कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रादौर निवासी नरेश, संदीप कुमार, रामकुमार, विक्रम सिंह, हितेश, धीरपाल सिंह व नितिश ने बताया कि रादौर का मेन बाजार अतिक्रमण के कारण बेहद तंग हो गया है। इस समस्या के कारण मेन बाजार से गुजरना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण करके सड़क मार्ग को छोटा कर दिया है। सबसे बुराहाल बस स्टैंड रोड, रावल चौक, कमेटी चौक, ग्रोवर चौक, गौराकाला जूस वाले के पास, बुबका रोड, अनाजमंडी रोड, गीता बाजार, बुबका गली में अतिक्रमण का है। इस बारे एमई विकास धीमान ने कहा कि जल्द ही कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed