फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body found hanging from a tree along the Western Yamuna Canal; murder alleged

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पेड़ पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Body found hanging from a tree along the Western Yamuna Canal; murder alleged
पुनीत। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी में पुराना सहारनपुर मार्ग पर फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर किनारे पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 38 वर्षीय पुनीत निवासी फतेहपुर के तौर पर हुई।
मृतक के भाई ने हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। सबसे पहले डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना सदर जगाधरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। वहीं, परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।मौके पर पहुंचे मृतक के पिता गांव फतेहपुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि पुनीत उसका छोटा बेटा था। वह दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत वीरवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। दोपहर में पुनीत ने अपने बड़े भाई को फोन करके बताया कि उसे शराब पिलाई गई है।
अब वह उसे जान से मारने की बात कह रहे हैं। भाई ने जब पुनीत से पूछा कि वह कहां है तो उसने बताया कि वह यमुना पर है। इस पर उसे तुरंत घर आने के लिए कहा। परंतु वह नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी नहीं मिल रहा था। शेर सिंह ने कहा कि पुनीत ने आत्महत्या नहीं की है। उन्हें शक है कि पुनीत की हत्या की गई है।

आरोप है कि पुनीत की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। तलाशी के दौरान शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed