{"_id":"5b7db26b42c7924658643b04","slug":"153496432114-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थि कलश विसर्जन को लेकर हथनीकुंड बैराज पर की साफ-सफाई, पूरी की सभी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थि कलश विसर्जन को लेकर हथनीकुंड बैराज पर की साफ-सफाई, पूरी की सभी तैयारियां
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्थि कलश विसर्जन को लेकर हथनीकुंड बैराज पर की साफ-सफाई, पूरी की सभी तैयारियां
- आज हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा यमुना में अटल बिहारी की अस्थियां करेंगे विसर्जित
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन हथनीकुंड बैराज पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा द्वारा यमुना में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। जिसके मद्देनजर हथनीकुंड बैराज पर कर्मचारियों साफ सफाई सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई है।
हथनीकुंड बैराज पर सबसे पहले हवन किया जाएगा और पूरे विधि विधान के अनुसार यमुना में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। इस कार्यक्रम में हरिायाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भी आने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर आनन फानन में सिंचाई विभाग द्वारा हथनीकुंड बैराज पर साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर के हेलिपेड की लोकेशन और रिपेयर का कार्य भी किया गया । सुरक्षा के मद्देनजर खुफिया विभाग और पुलिस भी सभी जगहों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। पहले शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा का कार्यक्रम अस्थि विसर्जन का था लेकिन उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के भी आने की सूचना पर सिंचाई विभाग के हाथ पैर फूले हुए हैं और आनन फानन में साफ सफाई के कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकतर अधिकारियों को इस बारे कोई जानकारी नही है कि आज का निर्धारित कार्यक्रम है।
फोटो नंबर- 20,21,22