{"_id":"5b7db1cc42c792466578b9ce","slug":"15349641627-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में अटलजी की अस्थियां प्रवाहित करने पहुंचेंगी सरकार, सीएम समेत तमाम मंत्री हथिनीकुंड में करेंगे विसर्जन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में अटलजी की अस्थियां प्रवाहित करने पहुंचेंगी सरकार, सीएम समेत तमाम मंत्री हथिनीकुंड में करेंगे विसर्जन,
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट पेज के लिए
यमुना में अटलजी की अस्थियां प्रवाहित करने पहुंचेंगी सरकार, सीएम समेत तमाम मंत्री हथिनीकुंड में करेंगे विसर्जन
अमर उजाला
यमुनानगर।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां वीरवार को यमुना में प्रवाहित की जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत तमाम कैबिनेट मंत्री और आसपास के विधायक मौजूद रहेंगे। कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व बहादुरगढ़ से अस्थि कलश यात्रा शुरू हो चुकी है। जो विभिन्न जिलों से होकर दोपहर दो बजे रादौर से यमुनानगर जिले में प्रवेश करेगी। स्पीकर कंवरपाल गुर्जर की अगुवाई में तमाम विधायक और आमजन अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष महेंद्र खदरी ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कविता जैन अस्थि कलश में साथ चल रहे हैं। रादौर से अस्थि कलश यात्रा दामला, जोड़ियों नाका, कैंप, प्यारा चौक होते हुए दोपहर 2.30 बजे बुड़िया चौक पहुंचेगी। इसके बाद छछरौली अनाज मंडी, खिजराबाद होते हुए हथनीकुंड बैराज पहुंचेगी। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैलीकॉप्टर से हथनीकुंड बैराज पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां यमुना में प्रवाहित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में प्रवेश करते ही हथिनीकुंड तक सभी जगह पुष्प वर्षा की जाएगी।