{"_id":"5b75d24142c7921b12562fac","slug":"1534448184315-25-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से नहीं चली हेरिटेज तिरंगा ट्रेन, अब 25 से बनाया शेड्यूल,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से नहीं चली हेरिटेज तिरंगा ट्रेन, अब 25 से बनाया शेड्यूल,
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त से नहीं चली हेरिटेज तिरंगा ट्रेन, अब 25 से बनाया शेड्यूल
स्टीम इंजन अकबर से दौड़ेगी तिरंगा एक्सप्रेस
यमुनानगर
जगाधरी वर्कशॉप में तिरंगा रंगों से रंगी गई हेरिटेज ट्रेन स्वतंत्रता दिवस के दिन नहीं चल सकी। रेलवे ने इसके संचालक को रद्द कर दिया। अब इसका नया शेड्यूल 26 अगस्त से तय किया गया है। पहले इसे 15 अगस्त को शुरू किया जाना था, लेकिन ऐन मौके पर तकनीकी वजह से इसका संचालक रोका गया। अब 25 अगस्त से अकबर स्टीम इंजन से यह ट्रेन चलाई जाएगी। इस इंजन का पहले फरुखनगर स्टेशन पर फिल्मों की शूटिंग में इस्तेमाल किया गया था। यह एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों के लिए फरुखनगर से गढ़ी हरसरु के बीच करीब 11 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें सफर के लिए साधारण किराया लिया जाएगा।
बॉक्स
फिल्मों में दिखाया जा चुका है अकबर
अकबर इंजन नंबर डब्ल्यूपी- 7200 पूरी तरह से तैयार है। अकबर गदर एक प्रेम कथा, भाग मिल्खा भाग, वीर जारा, रंग दे बंसती, गुरु और लव व सुल्तान समेत 40 से ज्यादा फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। रेलवे अधिकारी के अनुसार डब्ल्यूपी, पी इंजन के साथ चार कोच वाली ट्रेन के एक दिन इस्तेमाल पर रेलवे को 4 लाख रुपए की आमदनी होती है। फिल्मों के जरिए लोको शेड के मेंटेनेंस का खर्चा भी निकल रहा है। यह लोको इंजन दिल्ली-कोलकाता मेन लाइन के बीच चलाया जाता था।