फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 प्रतिशत अकेले भारत में होती है निमोनिया से बच्चों की मौत : दहिया

20 प्रतिशत अकेले भारत में होती है निमोनिया से बच्चों की मौत : दहिया

Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
20 प्रतिशत अकेले भारत में होती है निमोनिया से बच्चों की मौत : दहिया
स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण किया जाए : गिरीश
विज्ञापन

- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व डायरिया नियंत्रण पखवाड़े के संबंध में बैठक
- डीसी गिरीश अरोड़ा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा - निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डीसी गिरीश अरोड़ा ने कहा कि टीका बच्चों को जन्म के छह सप्ताह, 14 सप्ताह व बूस्टर डोज नौ महीने पर लगेगा। डीसी सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित मीटिंग में जिले के अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सितंबर माह में सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाए।

डीसी की अध्यक्षता में न्यूमोकोकल कान्जूगेट टीकाकरण, पोलियो अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व डायरिया नियंत्रण पखवाडे़ से संबधित जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यवाहक सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बच्चों की निमोनिया से सुरक्षित रखने के लिए न्यूमोकोकल नामक टीका जिला के स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित टीकाकरण के दौरान लगवाने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। डीसी ने बताया कि टीका सितंबर 2018 माह से सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नियमित टीकाकरण के दौरान लगाया जाएगा। बाजार में इस टीके की कीमत 3 हजार रुपये से 4 हजार रुपये तक है। हरियाणा सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस महंगे टीके को भी नि:शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विजय विवेक नेे 5 से 7 अगस्त 2018 तक चलने वाले पोलियो अभियान के बारे में व 10 अगस्त 2018 को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे बताया। इस मौके पर एडीसी केके भादू, डीआरओ हरिओम बिश्नोई, रोडवेज जीएम रविंद्र पाठक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक शर्मा, नोडल अधिकारी (स्कूल हैल्थ) डा. बुलबुल कटारिया, जिला शहरी प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजेश परमार, डा. सुशीला, डा. रमेश कुमार, सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारी, प्रोग्राम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग), जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 13 व 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed