फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सुविधाएं न मिलने पर तीन कॉलोनियों के लोगों ने सचिवालय में काटा बवाल, बोले, सुविधा नहीं दे सकते तो लिया गया टेक्स वापस करों

सुविधाएं न मिलने पर तीन कॉलोनियों के लोगों ने सचिवालय में काटा बवाल, बोले, सुविधा नहीं दे सकते तो लिया गया टेक्स वापस करों

Tue, 10 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सुविधाएं न मिलने पर तीन कॉलोनियों के लोगों ने सचिवालय में काटा बवाल, बोले, सुविधा नहीं दे सकते तो लिया गया टेक्स वापस करों
सुविधाएं न मिलने पर तीन कॉलोनियों के लोगों ने सचिवालय में किया हंगामा, बोले, सुविधाएं नहीं दे सकते तो टैक्स वापस करो
विज्ञापन

- शहर की बैंक कॉलोनी, मायापुरी व राजीव गार्डन के लोग पहुंचे सचिवालय
- छह दिन पहले बारिश आने पर कीचड़ हुई गलियों में धान की पौध लगाकर जताया था विरोध
- बोले, 30 साल से नेता वोट मांगने आते है, गलियों व सडक़ों पर नहीं देते ध्यान
- नायब तहसीलदार को डीसी के नाम ज्ञापन देकर दिया दस दिन का अल्टीमेटम, सडक़ों व गलियों को ठीक न किया तो उतरेंगे सडक़ों पर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। 30 साल से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे चार कॉलोनियों के सैकड़ों लोगों को सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साएं लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम ने उनसे टैक्स तो ले लिया, लेकिन कोई सुविधा नहीं दी। यदि सुविधाएं नहीं दे सकते तो लिया गया टैक्स वापस करे। पूर्व से निर्धारित योजना के तहत कॉलोनीवासी यहां डीसी को घेराव करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने डीसी ऑफिस के गेट पर ही लोगों को रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर आए नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर कॉलोनियों की गलियों व सड़कों को ठीक करने के लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया। यदि दस दिन के भीतर कॉलोनियों की गलियां ठीक नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
केवल वोट मांगने आते हैं नेता : बैंक कॉलोनी, राजीव गार्डन, मायापुरी के सैकड़ों लोग सोमवार सुबह एकजुट होकर विक्की बांगड़ की अगुवाई में जिला सचिवालय पहुंचे। गुस्साएं लोगों ने यहां बीजेपी सरकार व मौजूदा रादौर विधायक श्याम सिंह राणा के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलोनी प्रमोद मित्तल, अमित, राजेश कुमार, रजनीश कोतवाल, धर्मसिंह, रूपचंद, समीर खान, कलावती, पार्वती, बिमला ने कहा कि पिछले 30 साल से हर पार्टी के नेता सिर्फ हम से वोट मांगने आते हैं, लेकिन हमारी कॉलोनी की गलियों और सड़कों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया देता। सता में आने के बाद कोई भी नेता, विधायक या मंत्री कॉलोनी में आकर नहीं झांकता।
विज्ञापन

आफत का गढ़ बनी कॉलोनी, बारिश में स्कूल नहीं जाते बच्चे, चोटिल होते हैं लोग : कॉलोनीवासी सरोज, मंजू, राजनी, कांता, जरनेलो देवी, अंगूरी, राजरानी, वचनों देवी ने कहा कि बारिश के दिनों में हमारी कॉलोनी आफत का गढ़ बन जाती है। गलियां कीचड़ बन जाती है। जिससे लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जाते। यदि कोई स्कूल बस कॉलोनी में आती है तो गली में कीचड़ होने से फंस जाती है। आमजन को आने जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार कॉलोनी के बुजुर्ग कीचड़ में फिसल कर गंभीर चोटें खा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में हुए कीचड़ में पौध रोप जताया था विरोध: लोगों ने बीती चार जुलाई को बैंक कॉलोनी में बारिश में कीचड़ बनी गली में धान की पौध लगाकर अनोखा विरोध किया था। लोगों का कहना था कि वे 30 साल से यहां बसे हुए हैं, लेकिन आज तक उन्हें सुविधाएं नहीं दी गई। नगर निगम उनसे हर टैक्स वसूलता है, लेकिन जब सुविधा देने की बात आती है तो अवैध कॉलोनी का ठप्पा लगाकर उन्हें टरका दिया जाता है। अब तक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की गई। कॉलोनी की गलियां कच्ची पड़ी है, जरा सी बारिश होने पर गलियों में कीचड़ हो जाता है। लोगों ने तब चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कॉलोनी की सड़कों का सुधार नहीं किया गया तो वे नौ जुलाई को डीसी को घेराव करेंगे।


कुछ कॉलोनियों के लोगों ने सचिवालय में प्रदर्शन किया था। ये अवैध कॉलोनियां हैं। इन्हें वैध करने के लिए अप्रूवल भेजी हुई है। कॉलोनियों के वैध होते ही इनमें हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। लोगों की परेशानी को देखते हुए खराब हुई गलियों की मरम्मत जल्द करवा दी जाएगी।
- गिरीश अरोड़ा, डीसी एवं नगर निगम कमिश्नर यमुनानगर।
फोटो : 23 व 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed