{"_id":"5ad39fcf4f1c1b86098b4bc6","slug":"15238184509-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राईंग रूम में बैठ साढ़े तीन घंटे की बातचीत, बहस होने आठ गोलियां दाग की महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राईंग रूम में बैठ साढ़े तीन घंटे की बातचीत, बहस होने आठ गोलियां दाग की महिला की हत्या
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर में गोली मारकर महिला की हत्या
ड्राइंग रूम में बैठ साढ़े तीन घंटे की बातचीत, बहस होने पर आठ गोलियां दाग दीं
रघुनाथपुरी कॉलोनी में हुई वारदात, महिला के घर आने जाने वाले उद्योगपति पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की रघुनाथपुरी कॉलोनी में बातचीत के बाद हुई बहस के बाद एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें महिला की छाती और पेट में आठ गोलियां लगीं। वारदात से पहले आरोपी व महिला ने घर के ड्राइंग रूम में बैठ कर करीब साढ़े तीन घंटे बातचीत की थी। महिला की बेटी व भाई ने गंभीर हालत में उसे पर निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसने वारदात के समय शराब पी रखी थी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जिला हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के गांव रजोपुर निवासी राजू ने बताया कि उसकी बहन पिंकी (40) की शादी करीब 20 साल पहले रोहतक निवासी किरपाल सिंह के साथ हुई थी। पति के साथ अनबन होने कारण पिंकी वर्ष 2008 से अपनी बेटी टीना (16) और बेटा कपिल (10) के साथ रघुनाथ पुरी में रह रही थी। वह करीब छह माह से अपनी बहन पिंकी के पास ही रहता था। उसकी बहन के घर दो तीन साल से जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 के पास बनी न्यू कॉलोनी निवासी कमल कपूर का आना जाना था। बताया जा रहा है कि कमल कपूर की औद्योगिक क्षेत्र में सर्फ व एल्यूमीनियम की फैक्ट्री है। शनिवार रात को करीब आठ बजे कमल अपनी गाड़ी से उसकी बहन पिंकी के घर आया। उसके पास उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। आते ही आरोपी कमल कपूर उसकी बहन पिंकी के साथ ड्राइंग रूम में बैठ गया और बातचीत करने लगा। उस समय वह अपने भांजी टीना व भांजे कपिल के साथ ड्राइंग रूम के सामने कमरे में बैठे हुए टीवी देख रहे थे। ड्राइंग रूम में शीशे का दरवाजा लगा हुआ है। करीब साढ़े 11 बजे उसकी बहन पिंकी व आरोपी कमल में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान वह अंदर बैठे शीशे से यह सब देख रहे थे। बहस करते हुए आरोपी कमल रिवॉल्वर लेकर खड़ा हो गया। आरोपी ने पहले ड्राइंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद किया। इसके बाद उसकी बहन में लगातार तीन फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनकर और दृश्य देखते ही वह और टीना ड्राइंग रूम की तरफ भागे। लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। इस दौरान आरोपी ने पांच-छह फायर और कर दिए। उसकी बहन पिंकी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। उन्होंने दरवाजे का शीशा तोड़कर पिंकी को प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मृतका के भाई राजू की शिकायत पर आरोपी कपिल कपूर के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
फोटो : 10, 11 व 12