{"_id":"5ad246db4f1c1b9c098b489b","slug":"152373014215134-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 ए के तहत दाखिले के लिए लिखित परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134 ए के तहत दाखिले के लिए लिखित परीक्षा आज
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
134 ए के तहत दाखिले के लिए लिखित परीक्षा आज
रादौर। 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 15 अप्रैल सुबह 9 बजे से 12 बजे तक लिखित परीक्षा मुंकदलाल स्कूल रादौर में होगी। इसमें ब्लॉक के 335 बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए सरकारी स्कूलों के 18 अध्यपकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सरकारी स्कूल रादौर के प्रिंसिपल सुरेश कुमार जोजवान नोडल अधिकारी होंगे। परीक्षा केंद्र इंचार्ज बीईओ धर्मेंद्र चौधरी को बनाया गया है।
बीईओ धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि परीक्षा केन्द्र में सरकारी स्कूल अलाहर के प्राध्यापक संजय कांबोज मंधार को सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है। परीक्षा केन्द्र में सुरक्षा को लेकर कडे प्रबंध किए गए है। 20 अप्रैल तक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 134 ए के तहत ली जा रही परीक्षा की उत्तरपुस्तिका को जांचने का कार्य खंड स्तर पर किया जाएगा। इससे पहले इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका जिला स्तर पर ही जांचने का काम किया जाता था। बच्चों को रोल नंबर दे दिए गए हैं।