फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पेज तीन की लीड:- यूपी में बसपा-सपा के जैसे प्रदेश में भी होंगे गठबंधन, तीसरा मोर्चा बनने से होगा भाजपा का सफाया: दिग्विजय

पेज तीन की लीड:- यूपी में बसपा-सपा के जैसे प्रदेश में भी होंगे गठबंधन, तीसरा मोर्चा बनने से होगा भाजपा का सफाया: दिग्विजय

Fri, 13 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पेज तीन की लीड:- यूपी में बसपा-सपा के जैसे प्रदेश में भी होंगे गठबंधन, तीसरा मोर्चा बनने से होगा भाजपा का सफाया: दिग्विजय
यूपी में बसपा-सपा के जैसे प्रदेश में भी होंगे गठबंधन, तीसरा मोर्चा बनने से होगा भाजपा का सफाया: दिग्विजय
विज्ञापन

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव छोटाबांस में किया जनसभा को संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर।
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार उत्तरप्रदेश में बसपा व सपा का गठबंधन होने पर भाजपा का सफाया हुआ। उसी प्रकार प्रदेश में भी गठबंधन होंगे और तीसरा मोर्चा बनने पर भाजपा का देश व प्रदेश से सफाया होना निश्चित है। चौटाला छोटाबांस में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल का लेखा-जोखा जनता के सामने है। जीएसटी से देश व प्रदेश के व्यापारी परेशान हैं। खाद, बीज व कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगने से किसान दुखी हैं। भाजपा राज में एचएसएससी व मेडिकल में घोटाला हुआ। प्रदेश में भाजपा वर्करों की आज हालत ऐसी है कि चपरासी व सिपाही का तबादला भी नहीं करा सकते हैं। चौटाला ने कहा कि कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव न होने से युवा राजनीति से दूर होते जा रहे हैं। इससे पूंजीपति देश की राजनीति पर हावी होते जा रहे हैं। छात्र संघ के चुनाव न होने से गरीब का बेटा राजनीति से दूर होता जा रहा है। अमीर लोग चुनाव लड़ जीत हासिल कर रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस व भाजपा जिम्मेदार हैं। यदि छात्र संघ चुनाव होते तो गरीब, मजदूर, किसान का बेटा भी राजनीति में हिस्सा लेता। छात्रसंघ चुनाव न हुए तो राजनीति में गरीब व आदमी को मौका मिलना मुश्किल हो जाएगा। गरीब आदमी राजनीति में आगे नहीं बढ़ पाएगा। छात्रसंघ चुनाव को बहाल कराने के लिए इनसो ने सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी। इनसो द्वारा किए गए आंदोलन के कारण ही प्रदेश सरकार को छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग मंजूर की है। प्रदेश में होने वाले छात्रसंघ चुनाव सेमीफाइनल है और सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही फाइनल खेलती है। इसीलिए छात्रसंघ चुनाव में इनसो के उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा जीतें, इसके लिए इनसो से जुड़े युवाओं को अभी से तैयारी करनी होगी। जनसभा में जुटी भीड़ से यहां व अन्य हलकों में चर्चा होगी और पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से इनेलो जनता के हितों के लिए लड़ाई लड़ रही है और प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बनेगी। पार्टी वर्करों को चिंता करने की जरूरत नहीं है और दिसंबर मास से पहले चौधरी ओमप्रकाश चौटाला सजा पूरी करके जनता के बीच होंगे। जनसभा का आयोजन अजयराव, इनसो जिला प्रधान गुरजिंद्र, कर्मवीर इनसो प्रधान एमएलएन कॉलेज रादौर व प्रिंस ने कराया।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला जनसभा के बाद गांव अलीपुरा में युवा इनेलो नेता रणधीर अलीपुरा की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। वहीं गांव जठलाना में इनेलो नेता चंद्रमणि शर्मा व बलवंत सिंह की पत्नी कुलदीप कौर के निधन पर शोक व्यक्त करने भी पहुंचे। मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह, हलका प्रधान राजकुमार, दलमिरा राम सैनी, सुभाष, नगरपार्षद अमनदीप, कुलदीप नंबरदार, अजय राव, गुरजिंद्र, गुरविंद्र, विक्रम, धर्मेंद्र, प्रदीप, सतीश, राजन, रॉकी सांगवान, सुरेश, सर्वप्रिय, सुरेश, जरनैल, कमल, प्रिंस, जरनैल, सुनील कौशल, नरेंद्र, राजेश कश्यप, नूर मोहम्मद, रोहताश, महीपाल राणा, मनोज राणा, पवन राणा, शिव कुमार, जगमिंद्र राव, सुभाष सैनी, जगमाल पंच, जयपाल, प्रदीप, राजकुमार संधू, अर्जुन, बलिंद्र, सुनील कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed