{"_id":"5ace5fba4f1c1b3a3d8b4a25","slug":"15234743635-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची को झाडिय़ों के पीछे ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल की बच्ची को झाडिय़ों के पीछे ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल की बच्ची को झाड़ियों के पीछे ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म
दुकान पर सामान लेने गई थी बच्ची
पुलिस ने आरोपी युवक पर किया छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/बिलासपुर।
खंड के एक गांव में दुकान पर सामान लेने आई सात वर्षीय बच्ची को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया। आरोपी ने बच्ची को झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित बच्ची की ताई की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की ताई ने बताया कि बच्ची नौ अप्रैल को घर केे समीप स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान पर पहले से ही गांव का कृष्ण लाल (26) खड़ा था। कृष्ण लाल दुकान से बच्ची को बहला फुसलाकर गांव में ही सुनसान स्थान पर झाड़ियों के पीछे ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह से उसकेे चंगुल से निकल कर रोते हुए घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों जब इस संबंध में आरोपी युवक के घर गए तो आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में को दी। महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर शीला वंती ने बताया कि बच्ची से रेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने बच्ची की ताई की शिकायत पर गांव के युवक कृष्ण लाल केे खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।