फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गन प्वाइंट पर गैंस एजेंसी के कर्मियों को लूटने के आरोपी ने तीन साल बाद किया सरेंडर

गन प्वाइंट पर गैंस एजेंसी के कर्मियों को लूटने के आरोपी ने तीन साल बाद किया सरेंडर

Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर गैंस एजेंसी के कर्मियों को लूटने के आरोपी ने तीन साल बाद किया सरेंडर
गन पॉइंट पर गैंस एजेंसी के कर्मियों को लूटने के आरोपी ने तीन साल बाद किया सरेंडर
विज्ञापन

सीआईए टू की टीम ने पूछताछ कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
तीन साल पहले गन पॉइंट पर हुई लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। सीआईए-2 की टीम ने आरोपी से पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में उसे पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीआईए-2 के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि तीन साल पहले जठलाना थाना क्षेत्र के गांव कंडरौली गुमथला रोड पर कार सवार कुछ बदमाशों ने गैस एजेेंसी के कर्मचारियों से गन पॉइंट पर लूट की थी। मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि एक आरोपी मुलाना निवासी योगेश उर्फ भानू फरार था। मंगलवार को आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले की जांच सीआईए-2 की टीम कर रही है। इसलिए कोर्ट में आत्म समर्पण के बाद सीआईए-2 की पुलिस ने उसे कोर्ट से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसके बाद बुधवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला :
इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि 29 मई 2015 को गुमथला कंडरौली रोड पर गैस एजेंसी के ट्रैक्टर ट्रॉली पर चालक व सेलमैन को पांच बदमाशों ने तलवारों, डंडों व बंदूक की बट मारकर घायल कर दिया था। आरोपी उनसे नकदी लूट कर फरार हो गए। इस लूट के दौरान ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मुलाना निवासी योगेश उर्फ भानू ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed