फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जठलाना अनाजमंडी का हाल: मंडी में बिना पानी के खड़ी है मोबाइल शौचालय वैन

जठलाना अनाजमंडी का हाल: मंडी में बिना पानी के खड़ी है मोबाइल शौचालय वैन

Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जठलाना अनाजमंडी का हाल: मंडी में बिना पानी के खड़ी है मोबाइल शौचालय वैन
जठलाना अनाजमंडी का हाल
विज्ञापन

मंडी में बिना पानी के खड़ी है मोबाइल शौचालय वैन
लाइट की सुविधा न होने से जनरेटर से चलाया जा रहा काम
-टूटे शेड से टपकता है पानी
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। 1980 में लगभग 39 वर्ष पहले कुछ आढ़तियों की ओर से बनाई गई जठलाना अनाजमंडी में सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है। जठलाना अनाजमंडी की भूमि कुछ आढ़तियों द्वारा अपने पैसे से खरीदी गई थी। इसके बाद उपरोक्त भूमि पर वर्षों से मंडी चल रही है। मंडी में आढ़तियों की कुल 13 दुकानें हैं। जिन पर आढ़ती किसानों की फसल बेचने का काम कर रहे हैं। वर्षों पहले बनी जठलाना अनाजमंडी में कोई शौचालय तक नहीं है। आढ़तियों की मांग पर अब मार्केट कमेटी रादौर की ओर से मोबाइल शौचालय वैन मंडी में केवल गेहूं के सीजन के लिए खड़ा किया गया है। मोबाइल शौचालय वैन में पानी तक नहीं है। मंडी में सीजन के दौरान लाइट न होने पर किसान व आढ़ती परेशान रहते हैं।
आढ़तियों की मांग पर अब मार्केट कमेटी ने जेनरेटर की सुविधा मंडी में आढ़तियों को उपलब्ध करवाई है। जठलाना अनाजमंडी के प्रधान विनोद बंसल उन्हेडी, आदित्य शर्मा, पवन बंसल, लक्की गर्ग, मोहित गोयल, मास्टर रामकुमार कांबोज, प्रमोद गर्ग जठलाना, मुनीष कांबोज आदि ने बताया कि मंडी में रात के समय रोशनी के लिए केवल एक टावर लाइट है। मंडी के खंभों पर लाइटें नहीं हैं। रात के समय गेहूं की खरीद में आढ़तियों को दिक्कत होती है। मंडी का शेड लगभग 20 वर्ष पहले मार्केट कमेटी द्वारा लगाया गया था। इसकी छत अब कई जगह से टूटी पड़ी है। बरसात में शेड की टूटी छत से पानी टपकता है। मंडी में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। मार्केट कमेटी की ओर से केवल गेहूं व धान के सीजन में ही कुछ कर्मचारी भेजकर सफाई करवाई जाती है। बिना सीजन के कमेटी का कोई कर्मचारी मंडी में सफाई करने नहीं आता। जठलाना अनाजमंडी के आढ़ती अपने मजदूरों से ही मंडी की सफाई करवाते हैं। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में कोई शौचालय की सुविधा नहीं है। आढ़ती व मंडी में आने वाले किसान खुले में ही शौच करते हैं। कई वर्षों से किसान व आढ़ती अधिकारियों से मंडी में शौचालय बनवाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन अधिकारी उन्हें केवल कोरे आश्वासन देकर टरका देेते हैं। मंडी के दोनों गेट कई वर्षों से टूटे पड़े थे। अब आढ़तियों की मांग पर मार्केट कमेटी ने मंडी के गेट लगवाए हैं। आढ़तियों ने बताया कि पिछले वर्ष मंडी में लगभग 62 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी। इस बार इससे ज्यादा आवक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

----
जठलाना अनाजमंडी में अधिक से अधिक सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। मोबाइल शौचालय मंडी में रखवाए गए हैं। वहीं, बिजली के लिए जेनरेटर की सुविधा दी गई है। हर रोज सफाई करवाई जा रही है। मंडी में जल्द ही पक्के शौचालय बनवाए जाएंगे और शेड की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामसिंह, सचिव, मार्केट कमेटी रादौर।
फोटो-2 से 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed