{"_id":"5ac913dc4f1c1bd1618b62ab","slug":"1523127263120-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजीतपुर में 20 मिनट जमकर बरसे मेघा, हल्की ओलावृष्टि भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजीतपुर में 20 मिनट जमकर बरसे मेघा, हल्की ओलावृष्टि भी हुई
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजीतपुर में 20 मिनट जमकर बरसे मेघा, हल्की ओलावृष्टि भी हुई
बिलासपुर सहित जिले के अन्य स्थानों पर नहीं हुई बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर के रणजीतपुर एरिया में शुक्रवार देर शाम लगभग 20 मिनट बारिश हुई। बारिश के दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बरसात से जहां किसानों की कटी हुई गेहूं की फसले भीग गई। वहीं खेत में लहलहा रही फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। हालांकि यह बारिश केवल रणजीतपुर व उसके नजदीक लगते पहाड़ी क्षेत्रों में हुई। बिलासपुर व जिले के अन्य भागों में बारिश की एक बूंद भी नहीं हुई।
दो दिन से आसमान में छा रहे बादलों से किसान की धड़कने तेज थी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे बिलासपुर के रणजीतपुर एरिया में आसमान में घने बादल छा गए। कुछ देर बाद ही गरजना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच ओलावृष्टि होनी शुरू हो गई। बारिश होती देख खेत में काम कर रहे किसान व मजदरों ने काम छोड़ दिया। देखते ही देखते कुछ देर बाद आसमान से ओलावृष्टि होनी शुरू हो गई। कुछ ही सेकेंड में धरती पर ओलो की सफेद चादर बिछ गई। क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक बारिश होती रही। जिससे कटी हुई गेहूं की फसलें पूरी तरह भीग गई। इसके अलावा जो फसले खेत में लहलहा रही थी, उन्हें ओलो के कारण नुकसान हुआ है।