{"_id":"5aad68074f1c1ba3238b5c30","slug":"15213140472-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फंसने से इंजन जाम होने पर तीन घंटे की देरी से चल रही पैसेंजर के दो घंटे थमे रहे पहिये, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फंसने से इंजन जाम होने पर तीन घंटे की देरी से चल रही पैसेंजर के दो घंटे थमे रहे पहिये, टला बड़ा हादसा
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर खड़ी बाइक से टकराई ट्रेन, कलपुर्जे फंसने से इंजन जाम, दो घंटे ट्रैक बाधित
जानमाल का नुकसान नहीं, आधे किलोमीटर तक घिसटती रही ट्रेन, अज्ञात पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग (डाउन ट्रैक) पर शुक्रवार देर रात खड़ी बाइक से अंबाला-मेरठ सिटी पैसेंजर ट्रेन टकरा गई। ट्रेन के इंजन में बाइक के कलपुर्जे फंसने से इंजन जाम हो गया। इंजन ठीक होने में करीब दो घंटे लगे। ट्रेन पहले ही तीन घंटे लेट चल रही थी। घटना गांधीनगर फाटक के बीच रात आठ बजकर 34 मिनट पर हुई। जगाधरी वर्कशॉप से तेज रफ्तार आती ट्रेन रेलवे ट्रैक के बीच खड़ी बाइक को टक्कर के बाद करीब आधे किलोमीटर तक घसीटते ले गई। बाइक के पुर्जे इंजन में फंसने से अचानक ट्रेन में बैठे यात्रियों को तेज झटका लगा। इस हादसे घटना के बाद ट्रेन के पहिये करीब दो घंटे ट्रैक पर थमे रहे। ट्रेन के ड्राइवर ने सूचना कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन आरपीएफ थाना पुलिस ने टॉर्च के सहारे प्लास्टिक के कट्टों में बाइक के कलपुर्जे इकट्ठे किए। वहीं करीब 10:45 बजे जगाधरी वर्कशॉप से दूसरे इंजन को मंगवाकर ट्रेन को रवाना कराया। ट्रैक बाधित होने से अंबाला से सहारनपुर जाने वाली दो पैसेंजर गाड़ियां प्रभावित हुईं। इनमें एक को जगाधरी वर्कशॉप व दूसरी को मुस्तफाबाद रोका गया। इससे तीनों ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब हैै कि अंबाला से मेरठ सिटी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय शाम साढ़े पांच है। आरपीएफ ने मामले में अज्ञात पर रेलवे एक्ट की धारा-147, 153, 174 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पलटने से बची ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री
बाइक के कलपुर्जों इंजन में फंसने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को जोर का झटका लगा। गनीमत रही कि ट्रेन पलटने से बच गई। पहले तो ट्रेन के ड्राइवर को कुछ समझ नहीं आया। ड्राइवर ने नीचे उतर कर देखा तो बाइक के बड़े कलपुर्जे इंजन के नीचे फंसे मिले। आरपीएफ ने प्राथमिक जांच में पाया कि जिस जगह रेलवे ट्रैक पर बाइक खड़ी थी, उसके दोनों ओर रिहायशी क्षेत्र है। वहां के लोग लाइन क्रॉसिंग कर निकलते हैं। इसी आधार पर रेलवे पुलिस का अनुमान है कि कोई रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था, इसी दौरान ट्रेन आने पर वह बाइक छोड़ भाग गया। वहीं पुलिस इसे किसी शरारती तत्व की शरारत भी मान रही है।
विज्ञापन
तीनों पैसेंजर गाड़ियों के प्रभावित होने से यात्री रहे परेशान
अंबाला-सहारनपुर (डाउन ट्रैक) रेल मार्ग से गुजरने वाली अंबाला-मेरठ सिटी डीएमयू का यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचने का शाम साढ़े पांच बजे का निर्धारित समय है। शुक्रवार को ट्रेन पहले ही तीन घंटे देरी से चल रही थी। जो हादसे के बाद दो घंटे और देरी से चलने लगी। वहीं, ट्रेन के रेल मार्ग पर करीब दो घंटे पहिये थमे रहने से पीछे चल रही साढ़े आठ बजे वाली अंबाला-सहारनपुर डीएमयू पैसेंजर व 9:50 बजे वाली अंबाला सहारनपुर पैसेंजर भी प्रभावित हुईं।
--------
बाइक किसी शरारती तत्व ने ट्रैक पर खड़ी की या कोई लाइन क्रॉसिंग करते समय ट्रेन देख बाइक छोड़ कर भाग गया, इसकी जांच की जा रही है। बाइक का नंबर पता चल गया है। उसके मालिक का पता करने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा-147, 153, 174 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
-एएसआई असलम अली, आरपीएफ चौकी, यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन।
फोटो-15 से 17