{"_id":"5a1f07ae4f1c1b59678bf112","slug":"151198314513-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर डीईईओ कार्यालय में राजकीय प्राथमिक संघ का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर डीईईओ कार्यालय में राजकीय प्राथमिक संघ का प्रदर्शन
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर डीईईओ कार्यालय में राजकीय प्राथमिक संघ का प्रदर्शन
डीईईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी द्वारा जिला प्रधान कुलवंत सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर डीईईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने डीईईओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने उनकी मांगों को समस्याओं को निराकरण करने की मांग की।
जिला प्रधान कुलवंत सिंह ने कहा कि जेबीटी अध्यापकों की एनीवेयर एवं सुगम पोर्टल पर पेंडिंग ग्रीवेंसीज जल्दी ही हल की जाए। अंतर जिला तबादला नीति जारी की जाए। 1259 जेबीटी निमभन मैरिट की विभाग में ससम्मान वापसी व नियुक्ति संबंधित समस्याआें का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए। पूर्व राज्य वरिष्ठ प्रधान जगजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने के पत्र जारी किया गया है। जो सरासर आरटीई के नियमों का उल्लंघन है। एक तरफ तो हरियाणा सरकार सौ प्रतिशत साक्षरता की बात करती है और दूसरी तरफ स्कूलों को बंद करने पर तुली हुई है। हमारी सरकार से मांग है कि सबसे पहले इन स्कूलों की सूची जारी की जाए और मार्च व अप्रैल 2018 में दाखिला अभियान चलाकर इन विद्यालयाें में छात्राओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाए। हमारा संघ विभाग के इस फैसले की कड़ी निंदा करता है और विभाग से इस निर्णय को वापस लेने की अपील करता है। जिला कोषाध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि प्राथमिक संघ सरकार से मांग करता है कि अध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए ताकि वो बच्चों की पढ़ाई की ओर ध्यान दे सके। मौके पर मनोज गुर्जर, ललित कांबोज, महेंद्र सिंह, रोहताश लोहरा, यशपाल, विनोद सैनी, ईशमा राम, रामेश्वर बापा, मुकेश शर्मा, राम स्वरूप, बलकार सेनी, नसीब सिंह सैनी, महीपाल शेखर, रजनीश, राजेश, मनोज, सोमबीर, राजकुमार, रामकुमार, नवीन शर्मा, अभिनव, कपिल, संदीप, सुरेंद्र, दीपक, रतन कश्यप, रमेश आदि मौजूद रहे।
फोटो-29