फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बस स्टैंड में धरना पर बैठ सरकार के खिलाफ गरजे रोडवेज कर्मचारी

बस स्टैंड में धरना पर बैठ सरकार के खिलाफ गरजे रोडवेज कर्मचारी

Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड में धरना पर बैठ सरकार के खिलाफ गरजे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
बस स्टैंड में धरना देकर सरकार पर गरजे रोडवेज कर्मचारी
धरना प्रदर्शन से पहले वर्कशॉप से बस स्टैंड तक निकाला रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज संघर्ष समिति ने स्टेट कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को यमुनानगर डिपो में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता रतन सिंह कलानौर और वरयाम सिंह ने संयुक्त तौर पर की। मंच संचालन नंद लाल और ईश्वर लाल ने किया।

हरियाणा रोडवेज संघर्ष समिति की स्टेट कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को डिपो के कर्मचारी रोडवेज कर्मशाला प्रांगण में एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से जुलूस के रूप में नारे लगाते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे और धरना देकर सरकार के प्रति रोष जताया। कर्मचारी नेता रतन सिंह कलानौर व वरयाम सिंह ने कहा कि यह धरना हरियाणा सरकार की कर्मचारी और जन विरोधी नीतियों को लेकर दिया जा रहा है। रोडवेज का कर्मचारी लगातार कई वर्षों से विभाग को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन सरकार विभाग का निजीकरण करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। कर्मचारी यूनियन ने समय-समय पर सरकार को आंदोलनों और बातचीत के द्वारा अवगत कराया गया कि निजीकरण किसी सूरत में जनता के हित में नहीं है और कई राज्यों में रोडवेज का निजीकरण प्रयोग फेल हो चुका है। अगर सरकार अपना अडिल रवैया अपनाएगी तो रोडवेज कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ेगा। कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांग की है कि सरकार तुरंत अपने कदमों को वापस लें और विभाग में बसों की संख्या बढ़ाए और पक्की भर्ती करें। प्रदर्शन में फूल कुमार खारवन, जरनैल सिंह सांगवान, अमर सिंह बकाना, श्याम लाल नरवाल, महीपाल सौढे, जस्सा, रणधीर, आजाद सिंह पंजेटा, विक्रम, रामपाल, राजबीर पिंडौरा, रामशरण, दिलदार सिंह, सुमित सूद सहित कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो : 11 व 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed