{"_id":"5a1870f94f1c1bc1678bd949","slug":"151155133516-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर बना कार चालकों के लिए मुसीबत का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर बना कार चालकों के लिए मुसीबत का सबब
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिवाइडर बना कार चालकों के लिए मुसीबत का सबब
- नजर न आने के कारण डिवाइडर पर चढ़कर हादसाग्रस्त हो रहे वाहन
छछरौली। दीप मार्केट छछरौली में बना पुराना डिवाइडर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। नाले के ऊपर बने रैंप के कारण कार चालकों को डिवाइडर नजर नहीं आता और कार डिवाइडर के ऊपर चढ़ जाती है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासी शमशाद, विजय, गौरव, यशपाल, दिलशाद व बंटी ने बताया कि करीब तीन महीने पहले दीप मार्केट के पास नाले का निर्माण कराया गया था। दीप मार्केट में प्रवेश के लिए नाले के ऊपर रैंप बनाया गया था। उस रैंप के बिल्कुल सामने एक डिवाइडर बना हुआ है। जब लोग कार लेकर दीप मार्केट में प्रवेश करते हैं तो रैंप की ऊंचाई के कारण आगे बना डिवाइडर नजर नहीं आता और कार डिवाइडर पर चढ़कर वही फंस जाती है। डिवाइडर के ऊपर कार चढ़ने से नीचे से कार का चैंबर लीक हो जाता है और कार चालक को कई हजार की चपत लगती है। लोगों का कहना है कि जिस समय नाला निर्माण होने के बाद उसके ऊपर रैंप बनाया जा रहा था तो यह डिवाइडर उसी समय यहां से हटाना चाहिए था। डिवाइडर की वजह से यहां पर रोजाना हादसे हो रहे हैं और लोगों के वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है। लोगों की मांग है कि दीप मार्केट में बना पुराना डिवाइडर वहां से हटाया जाए। इस बारे में सरपंच छछरौली सुषमा गोयल का कहना है कि दीप मार्केट में बने डिवाइडर के लिए अधिकारियों से मिलकर उसको वहां से हटाने के बारे में कहां जाएगा उन्होंने कहा कि नाला व रैंप का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग ने कराया था इसलिए जो समस्या आ रही है उसके बारे में अधिकारियों को पंचायत की तरफ से समस्या का समाधान कराने बारे सोमवार को मिलकर बात की जाएगी।
फोटो-10