फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रादौर नगर पालिका में भगवा राज

रादौर नगर पालिका में भगवा राज

Sat, 18 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
रादौर नगर पालिका में भगवा राज
रादौर नगर पालिका में भगवा राज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। पहली बार हुए रादौर नगर पालिका के चुनाव में शुक्रवार को भगवा पार्टी भाजपा का डंका बजा है। ऐतिहासिक चुनाव में पालिका के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों ही पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा कर लिया है। भाजपा समर्थित पार्षद सुदेश रानी चेयरपर्सन चुनी गई, जबकि भाजपा समर्थित रोशनलाल सर्व सम्मति से वाइस चेयरमैन चुने गए। चेयरमैन चुनाव के लिए हुए मतदान में विधायक श्याम सिंह राणा ने भी वोट डाला, जबकि सांसद राजकुमार सैनी मतदान करने नहीं पहुंचे।
चुनाव अधिकारी और नपा प्रशासक एसडीएम डॉ. पूजा भारती की देखरेख में आयोजित हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सुदेश रानी को 9 और प्रतिद्वंद्वी मीनाक्षी देवी को 4 मत मिले। वहीं, उप चेयरमैन पद का चुनाव सर्वसम्मति से हुुआ। इसमें रोशनलाल को नपा का वाइस चेयरमैन चुन लिया गया। कुल 13 पार्षदों में से 12 पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। वार्ड नंबर 9 से पार्षद कशिमा ने मतदान में भाग नहीं लिया। इसके बाद नवनियुक्त चेयरमैन सुदेश रानी व उप चेयरमैन रोशनलाल को उनके समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ईवीएम से कराया गया मतदान
नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि मतदान ईवीएम मशीन से करवाया गया। जल्द ही नवनियुक्त चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाकर कार्यभार सौंपा जाएगा। चेयरमैन चुनाव के लिए भाजपा समर्थित सुदेश रानी को उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्षद महेंद्र पाल ने उनके नाम का अनुमोदन किया। चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार बनी मिनाक्षी का नाम का अनुमोदन पार्षद दिलीप सिंह रिंकू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में नहीं बनी चेयरमैन पद पर आम सहमति
इससे पहले नपा चुनाव को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष महेंद्र खदरी, विधायक यमुनानगर घनश्यामदास अरोड़ा, विधायक रादौर श्यामसिंह राणा की अध्यक्षता में चुनावों से पहले शुक्रवार की दोपहर को सभी पार्षदों की कैनाल रेस्ट हाउस में बैठक बुलाई गई। सभी ने पार्षदों से सर्वसम्मति से चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनने को कहा, लेकिन चेयरमैन पद को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद शाम चार बजे चेयरमैन पद को लेकर चुनाव हुआ। चुनाव के बाद विधायक श्यामसिंह राणा ने कहा कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद का चुनाव होने के बाद रादौर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे आपसी पार्टीबंदी भुलाकर कस्बेे के विकास के लिए कार्य करें।
कस्बे के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे: सुदेश रानी
उधर, नवनियुक्त चेयरपर्सन सुदेश रानी ने कहा कि वह कस्बे के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। उनका उद्देश्य रादौर कस्बे के सभी 13 वार्डों का समान रूप से विकास कराना है। वह सभी पार्षदों के सहयोग से मिलकर कार्य करेंगी। कस्बे के लोगों की पुरानी मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगी। कस्बे में पार्क और स्टेडियम का निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता है। कस्बे की सफाई व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए सबसे ज्यादा प्रयास किए जाएंगे।
कस्बे की सफाई व्यवस्था बेहतर करना मकसद: रोशनलाल
वहीं, उपचेयरमैन रोशनलाल ने कहा कि वह कस्बे के विकास को लेकर कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकता होगी की कस्बे की सफाई व्यवस्था बेहतर हो। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में नपा सचिव सुरेंद्र मलिक, एमई विकास धीमान, बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप शर्मा व अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। चुनाव प्रक्रिया में पार्षद जसवंत सिंह, स्मृति रानी, मीनाक्षी राव छोटाबांस, देवेंद्र लक्की, रोशनलाल, भगवतदयाल ठेकेदार, राजन, सुदेश रानी, दलीप सिंह रिंकू, डॉ. प्रीति गर्ग, महिंद्र पाल टीना व रविंद्र कुमार ने भाग लिया।

दो बार चेयरमैन रह चुके हैं सुदेश रानी के जेठ
नगरपालिका चेयरपर्सन के पद पर काबिज हुई सुदेश रानी के जेठ सुरेंद्र कृष्ण मेहता दो बाद नगरपालिका रादौर के चेयरमैन रह चुके हैं। सुरेंद्र कृष्ण मेहता एक बार रादौर के सरपंच भी रहे हैं। इस बार उनकी भाभी सुदेश रानी नगरपालिका रादौर की चेयरपर्सन बनी हैं। इस प्रकार एक ही परिवार के दो लोग नगरपालिका रादौर के तीन बार चेयरमैन रह चुके हैं। नवनियुक्त चेयरमैन सुदेश रानी के बेटे शालू मेहता ने बताया कि वह लोगों की सेवा करने को अपना धर्म मानते हैं, जिसका फल उन्हें मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed