{"_id":"5978ec9f4f1c1bd3548b460d","slug":"15010972001150-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष पुलिस अधिकारी के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तीन अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष पुलिस अधिकारी के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तीन अगस्त को
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष पुलिस अधिकारी पद पर
तीन से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरियाणा पुलिस महानिदेशक पंचकूला के आदेश पर जिले में विशेष पुलिस अधिकारी के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तीन अगस्त को सुबह नौ बजे शुरू होगी। बता दें कि इन पदों पर हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल एवं वर्ष-2004 में चयनित अभ्यर्थियों और 819 हरियाणा सशस्त्र पुलिस में चयनित कर्मियों (महिला/पुरुष) को अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए चयनित किया जाएगा।
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि इन विशेष पुलिस अधिकारियों को हरियाणा पुलिस अधिनियम-2007 की धारा-21 के अनुसार विशेष पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में 50 पदों पर पहले हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल (महिला/पुरुष) एवं 2004 में जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, साथ ही 819 सिपाही के पद पर हरियाणा सशस्त्र पुलिस में चयनित हुए कर्मियों को अनुबंध के आधार पर एक साल के लिए विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती किया जाएगा। बताया कि इन पदों के आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए। इन नियुक्त विशेष पुलिस अधिकारियों को 14 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन हजार रुपये वर्दी भत्ता के रूप में साल में एक बार एकमुश्त दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह राशि संबंधित के बैंक खाते में सीधी जमा करा दी जाएगी। इन सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा, लेकिन गृह स्थल के आसपास नियुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए योग्य व्यक्ति तीन अगस्त 2017 को सुबह नौ बजे अपनी चार पासपोर्ट साइज की फोटो, मूल प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, शिक्षा, एचएसआईएसएफ/एचएपी में चयन का प्रमाण पत्र आदि और उनकी सत्यापित प्रतिलिपियाें के साथ जिला पुलिस लाइन यमुनानगर में पहुंचे।