फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   14 cattle were caught in Vyaspur and left in the cowshed

Yamuna Nagar News: व्यासपुर में 14 गोवंश पकड़ गोशाला में छोड़ा

Sun, 10 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 10 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
14 cattle were caught in Vyaspur and left in the cowshed
गोवंश को पकड़ कर गोशाला ले जाते पंचायत प्रतिनिधि। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। सड़क, गली-मोहल्ले में भटक रहे बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में भेजने का अभियान स्थानीय पंचायत की शुरू कर दिया गया है। शनिवार को अभियान के तहत 14 गोवंशों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। बाद में इन्हें गोशाला में छोड़ा गया।
हालांकि इस दौरान सरपंच प्रतिनिध व पंचों के पसीने छूटे, लेकिन फिर उन्होंने कड़ी मशक्कत कर इन्हें वाहनों में लोड कर किसी तरह से गोशाला में छोड़ा गया। गोवंशों को पकड़ने का अभियान काली माता मंदिर क्षेत्र से शुरू किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना, पंच डॉ. सुभाष, पंच संदीप उर्फ बंटी, पंच अशोक धीमान व पशुपालन विभाग के डाक्टरों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बेसहारा गोवंश के कारण सड़क हादसे, ट्रैफिक जाम और किसानों की फसलों को नुकसान जैसी समस्याएं बढ़ रही थीं। ऐसे में इन पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना मानव सुरक्षा के लिए आवश्यक है। बीडीपीओ आस्था गर्ग ने भी ग्राम पंचायत की पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अन्य पंचायतों को भी इस तरह के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed