फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Woman's Murder

दुराचार का विरोध करने पर महिला की हत्या

Sun, 29 Sep 2013 12:12 AM IST
भिवानी/ब्यूरो
भिवानी/ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman's Murder
दिनोद में शुक्रवार रात गांव निवासी राजेश ने एक घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। इसमें विफल रहने पर उसने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के जेठ ने आरोपी युवक को घर से भागते हुए देखा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के वक्त महिला अपने घर पर अकेली थी। उसका पति काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढे़ नौ बजे महिला को अकेली पाकर गांव का युवक राजेश घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगे और उसने दुराचार का प्रयास किया। महिला ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने कपड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में लेकर आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed