फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   two teacher raped girl

दो शिक्षकों ने छात्रा से किया दुराचार, कराया गर्भपात

Thu, 25 Jul 2013 03:36 AM IST
चरखी दादरी (भिवानी)/ब्यूरो
चरखी दादरी (भिवानी)/ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2013 03:36 AM IST
विज्ञापन
two teacher raped girl

हरियाणा के भिवानी क्षेत्र के एक गांव में दो शिक्षकों द्वारा दलित, मंदबुद्धि छात्रा का फेल करने का डर दिखाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


छात्रा के गर्भवती होने पर शिक्षकों ने चुपचाप उसका गर्भपात करवा दिया। उसके बाद छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया।

यह बात धीरे-धीरे ग्रामीणों तक पहुंच गई। बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगा दिया। उन्होंने दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई और पूरे स्टाफ को बदलने की मांग की। मौके पर पहुंची जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी और डीएसपी ने ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल के दो शिक्षक पीड़ित छात्रा का एक साल से यौन शोषण कर रहे थे। बाद में शिक्षकों ने स्वास्थ्य विभाग की दो महिला कर्मियों के साथ मिलकर गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीईओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्टाफ का डेपुटेशन पर तबादला कर दिया जाएगा। देर शाम पुलिस ने आरोपी शिक्षक विनोद, रफीक और गर्भपात में मदद करने वाली आशा वर्कर सुनीता और उर्मिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हंगामे के कारण स्कूल में पूरे दिन पढ़ाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed