फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The farmer drank poison out of Police station

पुलिस थाने के बाहर किसान ने जहर पीया

Mon, 23 Dec 2013 11:08 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
The farmer drank poison out of Police station
नाथूसरी चोपटा पुलिस की ओर से धोखे से जमीन हथियाने के आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने और थानाध्यक्ष से क्षुब्ध एक युवा किसान ने सोमवार सुबह 11 बजे थाने के सामने जहर खा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने किसान को आनन-फानन में सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उधर, थाने के सामने घटना से पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन


गांव रूपाणा खुर्द निवासी महेंद्र सिंह (30) पिछले कई दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

महेंद्र के भाई दरिया सिंह और कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर उनकी जमीन हथियाने की कोशिश की थी, जिसे लेकर उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ छह महीने थाना नाथूसरी चोपटा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दो को आज तक गिरफ्तार नहीं किया।
 
महेंद्र नाथूसरी चोपटा थाने में एसएचओ बलवंत जस्सू से मिलने गया और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

दरिया सिंह ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने महेंद्र के साथ बदसलूकी करते थाने से बाहर कर दिया।

इससे आहत होकर महेंद्र थाने से सीधे बाजार गया और कीटनाशक खरीद थाना के सामने पी लिया।

कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। महेंद्र की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तुरंत सिरसा के सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

कुलदीप सिंह ने बताया कि इसके बाद थाना प्रभारी ने परिजनों को जानकारी दी।

एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा का कहना है कि उन्होंने अस्पताल जाकर स्थिति की जांच की।

हालांकि वे छुट्टी पर हैं इसलिए मामले के बारे में कुछ ज्यादा नहीं बता सकते।

वहीं, थाना प्रभारी बलवंत सिंह जस्सू ने इस संबंध में कुछ भी कहने से साफ-साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed