फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The district administration has imposed in open court Dhurala village

जिला प्रशासन ने गांव धुराला में लगाया खुला दरबार

Tue, 21 Jan 2014 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Tue, 21 Jan 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
The district administration has imposed in open court Dhurala village
प्रशासन ने गांव धुराला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में रात्रि खुले दरबार में 174 शिकायतों का निपटाराया किया। इस दौरान 115 ड्राइविंग लाइसेंस और 50 आधार कार्ड बनाए गए। इसमें डीसी निखिल गजराज, एसपी वाई पूर्ण कुमार, आईपीएस अधिकारी सुलोचना गजराज सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दरबार में 242 पुरुष महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। डीसी ने कहा कि जिन गांवों में महिलाओं की सहभागिता ज्यादा होती है, वहां विकास तेज गति से होता है। डीसी ने अपील की कि जहां पर भी कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित सूचना मिले, तो उसकी तुरंत रिपोर्ट करें।
विज्ञापन


सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा तथा उसे 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलेगा। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने बारे अभियान में सहयोग करें ताकि कुरुक्षेत्र हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में अग्रणी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना के नहीं मिले पैसे, जांच
खुले दरबार में सिंगपुरा की रहने वाली रानी देवी ने उपायुक्त को बताया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत धनराशि उन्हें कोई धनराशि नहीं मिली है। इस पर सिविल सर्जन को जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए किए गए।

परीक्षार्थी के लिए आर्थिक मदद
अडोनी के रहने वाले एक छात्र ने उपायुक्त से कहा कि उसके पेपर आने वाले हैं, लेकिन परीक्षा देने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। इस पर उपायुक्त ने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पचंायत के माध्यम से परीक्षार्थी की समस्या का समाधान करवाया जाए।

अधिकारियों के सामने रखी गईं मांगें
धुराला के रहने वाले रणधीर सिंह ने मांग रखी कि उनके डेरे की बिजली आरडी से जोड़ी जाए। इस पर उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारी से कहा कि मौके का मुआयना करके रिपोर्ट भेजी जाए।

धुराला के रहने वाले बाबू राम और केशो देवी ने पीले कार्ड की मांग रखी, वहीं इसी गांव के लव ने 100-100 गज के प्लाट की मांग रखी। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इनकी मांगों को पूरा करने से पहले जगह का दौरा करें।

गांव के रहने वाले चमेला राम, कैलाशो देवी, बंशो देवी, शकुंतला देवी, कमलेश, सरोज देवी ने प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत राशि की मांग की। इस पर उपायुक्त ने एडीसी को निर्देश दिए कि इनको चेक किया जाए और जरूरत हो तो राशि उपलब्ध करवाई जाए।

खुले दरबार में ग्रामीणों ने बीपीएल कार्ड, प्रियदर्शनी आवास योजना, जन्म प्रमाण पत्र सहित ऐसी कई समस्याएं रखीं। इनका उपायुक्त ने मौके पर ही समाधान किया।

दर्जनों लोगों ने विधिक सेवा से कानूनी राय
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांव धुराला में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्राधिकरण सदस्य विनीत गौतम एडवोकेट एवं दीपक शर्मा एडवोकेट ने लोगों को निशुल्क लीगल एडवाइज दी।

उन्होंने महिलाओं को उनके हकों के बारे में भी जागरूक किया। विनीत गौतम एडवोकेट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता की कमी के कारण कानूनी जानकारी भी कम होती है, जिसके कारण वे अपने अधिकारों का हनन होने देते हैं।



उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पहले से चल रहे उनके केसों की जानकारी दी और लोक अदालत में इन्हें निपटाने के लिए भी सलाह दी।

ये अधिकारी रहे उपस्थित
सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, एक्सईएन के नैन, डीएसडब्ल्यूओ सरजीत कौर, महिला सरपंच हरजिंदर कौर, सरपंच पति ज्ञान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed