फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   students shown porn film in haryana

हरियाणा के स्कूल में बच्चों के सामने चली पोर्न फिल्म

Wed, 17 Jul 2013 12:14 AM IST
बाढ़डा (भिवानी)/ब्यूरो
बाढ़डा (भिवानी)/ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
students shown porn film in haryana

हरियाणा के भिवानी के गांव गुडाना के राजकीय उच्च विद्यालय की कंप्यूटर लैब में विद्यार्थियों को पोर्न फिल्म दिखाने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बच्चों की छुट्टी कर दी और अध्यापकों को कमरे में बंधक बनाकर स्कूल को ताला लगा दिया।

दो घंटे बाद पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ अध्यापकों को बाहर निकाला। पुलिस आरोपी अध्यापकों और कंप्यूटर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर वीरवार तक सभी शिक्षकों का तबादला और दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे बेमियादी आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव गुडाना की सरपंच सोना देवी, पूर्व सरपंच धर्मपाल, शीशपाल सिंह, धर्मसिंह, सतबीर सिंह, नंदलाल, यूडीसी रामफल, करतार सिंह और अन्य ग्रामीणों ने राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्य अध्यापक रामसिंह सांगवान को कंप्यूटर लैब में बच्चों को पोर्न फिल्म दिखाने की शिकायत की।

मुख्य अध्यापक ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया तो ग्रामीण उखड़ गए। उन्होंने बच्चों की छुट्टी कर अध्यापकों को एक कमरे में बंद कर दिया। स्कूल में तालाबंदी की सूचना मिलने पर पहुंचे बीईओ जयप्रकाश परमार और पुलिस उपनिरीक्षक जापान सिंह ने ग्रामीणों को ताला खोलने की अपील की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक जानबूझ कर मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं। बीईओ और पुलिस टीम ने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी।

जब पुलिस शिक्षकों को बाहर निकालने लगी तो ग्रामीण जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए। इसके बाद लोहारू के डीएसपी रमेश कुमार और थाना प्रभारी रमेश कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचे।

पुलिस ने दो घंटे की मान-मनोव्वल के बाद शिक्षकों को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला और अपने साथ ले गई। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जांच कर दोषी शिक्षक को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान लिए और कंप्यूटर लैब के सीपीयू को जांच के लिए अपने साथ ले गई।


पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि स्कूल में ज्यादातर महिला स्टाफ है। इसीलिए वे बारीकी से सारे मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। समाचार लिखे जाने तक सभी पुलिस शिक्षकों और ग्रामीणों से पुलिस स्टेशन में ही पूछताछ कर रही थी। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल श्योराण ने कहा कि गुडाना विद्यालय प्रकरण में उनको अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। शाम तक बीईओ की रिपोर्ट मिलते ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर स्टाफ का कोई कर्मचारी इस घटना में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed