फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth took to the road against rigging in recruitment, demand for investigation by CBI

भर्ती में धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा, सीबीआई से जांच कराने की मांग

Sat, 18 Dec 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth took to the road against rigging in recruitment, demand for investigation by CBI
भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ डीसी कार्यालय पर धरने पर बैठे युवा। संवाद - फोटो : Sonipat
भर्तियों में धांधली व पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ शुक्रवार को युवाओं ने जमकर रोष जताया। शहर के सुभाष चौक पर आईसीएस सेंटर के सैकड़ों युवा एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद युवाओं ने लघु सचिवालय में पहुंचकर सीएम मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा और भर्ती मामलों की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई। युवाओं की अगुवाई आईसीएस सेंटर संचालक परिमल कुमार ने की।
विज्ञापन

सीएम के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने बताया कि हरियाणा में सरकारी नौकरी के मामले में काफी सुधार हुए हैं, लेकिन इस दिशा में अभी भी काफी काम किया जाना बाकी है। आए दिन अलग-अलग स्तर पर भर्ती मामलों में घपले व धांधली सामने आ रही है। इससे सीएम की बिना खर्ची बिना पर्ची वाली छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं। एचपीएससी का डिप्टी सचिव घूस के मामले में रंगे हाथ पकड़ा गया था। अब सोनीपत में पेपर लीक मामले के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें रोबिन नाम के आरोपी को पकड़ा गया है। इससे जाहिर है घपलों व धांधली की जड़े काफी गहरी हैं। जिस तरह से पेपर लीक मामले में नया कानून बनाया गया है, उसी तरह से अब इन सभी मामलों की सीबीआई जांच करवाई जाए। धांधली की जांच सीएम की देखरेख में होनी चाहिए। परिमल कुमार ने कहा कि आए दिन पेपर लीक मामले सामने आने से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। मेहनत के दम पर नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के सपने टूट रहे हैं। साफ-सुथरा सिस्टम कायम करना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

तख्तियां लेकर लघु सचिवालय पहुंचे युवा
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। वह जुलूस के रूप में लघु सचिवालय में पहुंचे। युवाओं ने घोटालेबाजों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। युवा संदीप, मनोज, सीमा, चेतन, राजेश ने बताया कि आए दिन पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। अब तो ऐसा हो गया है कि कड़ी मेहनत कर जो पेपर वे देकर आते हैं तो पता चलता है कि पेपर रद्द हो गया है। ऐसे में उनका हौसला टूटता है और भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed