{"_id":"66e0b8ddd97302288f052454","slug":"youth-leader-devendra-kadian-left-the-party-accused-bjp-of-giving-ticket-for-rs-100-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124347-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवा नेता देवेंद्र कादियान ने छोड़ी पार्टी, भाजपा पर 100 करोड़ में टिकट देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवा नेता देवेंद्र कादियान ने छोड़ी पार्टी, भाजपा पर 100 करोड़ में टिकट देने का लगाया आरोप
Wed, 11 Sep 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35. सोनीपत के गन्नौर में भाजपा का टिकट न मिलने से मायूस देवेंद्र कादियान। संवाद
गन्नौर। भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज देवेंद्र कादियान ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। देवेंद्र भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। सोमवार देर रात उन्हें टिकट न मिलने की सूचना मिली तो मंगलवार सुबह उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी, साथ ही आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
इसके बाद देवेंद्र कादियान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने भाजपा को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 100 करोड़ रुपये में टिकट दिया है। टिकट कटने के मामले में उन्होंने त्रिपुरा के एक नेता पर भी आरोप लगाए। कादियान ने कहा कि देवेंद्र कौशिक व उनके भाई पूर्व सांसद रमेश कौशिक ने सोनीपत के लोकसभा प्रत्याशी रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का चुनाव में विरोध किया और पार्टी ने उन्हें ही टिकट थमा दिया। उन्होंने कहा कि वह 12 सितंबर को नई अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा करेंगे। इसके बाद बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक बोले- भाजपा में रुपयों से नहीं मिलता टिकट
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा में टिकट रुपये देकर नहीं लिया जा सकता। आरोप सरासर गलत है। टिकट का फैसला संगठन व राष्ट्रीय नेतृत्व का है। भाजपा ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है और वह पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं। कुछ कार्यकर्ता नाराज हुए हैं, उन्हें मना लिया जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी का फैसला सर्वोपरि : निर्मल चौधरी
गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी ने टिकट न मिलने पर प्रतिक्रिया दी कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। उन्हें टिकट न मिलने की कोई नाराजगी नहीं है। वह भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक की मदद करेंगी। टिकट खरीदने या बेचने के आरोप में कोई दम नहीं है। यह फैसला शीर्ष नेतृत्व का है, जिसे स्वीकार करना चाहिए।