फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   youth beated by nurses, video viral

फब्तियां कसने पर नर्सों ने युवक को धुना, वीडियो वायरल

Sat, 10 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
youth beated by nurses, video viral
सोनीपत। शहर के विवेकानंद चौक के पास सरेआम फब्तियां कसने का आरोप लगाते हुए एक अस्पताल की नर्सों ने युवक की धुनाई कर दी। युवक को थप्पड़ और डंडों से पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से सिक्का कालोनी चौकी में शिकायत दी गई, लेकिन बाद में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तीन युवतियां युवक को जमकर पीट रही हैं। इनमें एक स्टाफ नर्स की ड्रेस में है। जबकि एक युवक मनचले का हाथ पकड़े हुए हैं। इस दौरान विवेकानंद चौक पर जमकर हंगामा हुआ। एक युवक ने डंडे छीनने की कोशिश भी की, लेकिन युवतियां नहीं मानीं। बाद में मामला पुलिस चौकी पहुंचा। वहां पर युवतियों ने शिकायत दी तो उसके बाद युवक पक्ष की तरफ से भी मारपीट की शिकायत दी गई। मामले पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया, लेकिन उन्होंने वहां समझौता कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed