{"_id":"ac6a655af8b425560d6d5e3cd30e56c8","slug":"young-man-dead-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालत में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 22 Sep 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कासंडी निवासी कृष्ण का शव सोमवार सुबह गांव सरगथल चौक पर लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों को सुबह करीब छह बजे इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस जहां मामले को हादसा बता रही है, वहीं परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
गांव कासंडी निवासी कृष्ण (35) पुत्र रामचंद्र गुड़गांव के एक काल सेंटर में गाड़ी चलाने का काम करता था। उसके परिजन विक्रम ने बताया कि वह करीब एक महीने में अपने घर पर रविवार रात को करीब दो बजे आया और घर से दो हजार रुपये लेकर वापस गाड़ी लेकर चला गया।
विज्ञापन
विक्रम के अनुसार सुबह के छह बजे उन्हें पता चला कि कृष्ण का शव सरगथल चौक पर लहूलुहान हालत में पड़ा है। जब मौके पर पहुंचकर देखा तो गाड़ी पर भी खून लगा था। देखने से पता चलता था कि मारने से पहले कृष्ण को घसीटा गया है। जिसके बाद उसके ऊपर से गाड़ी उतारी गई है।
बताया जाता है कि कृष्ण की किसी के साथ कहासुनी भी हुई थी। विक्रम ने कहा कि कृष्ण की छाती से गाड़ी को उतारा गया है जिसके बाद उसे वहीं पर छोड़ दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर गोहाना के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घर पर उसकी पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। परिजनों द्वारा कृष्ण की हत्या की गई है।