{"_id":"6b0314b5cce78bf9e205f1bd","slug":"mp-deepender-singh-demanded-that-haryana-be-given-the-hosting-rights-for-the-commonwealth-games-2030-and-the-olympics-2036-sonipat-news-c-197-1-snp1017-164369-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सांसद दीपेंद्र ने की कॉमनवेल्थ खेल 2030 व ओलंपिक 2036 की मेजबानी हरियाणा को देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सांसद दीपेंद्र ने की कॉमनवेल्थ खेल 2030 व ओलंपिक 2036 की मेजबानी हरियाणा को देने की मांग
विज्ञापन
फोटो - भैंसवाल कलां गांव में पहलवानों के हाथ मिलवाते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत - प्रवक्
भैंसवाल कलां में सांसद दीपेंद्र ने हिंद केसरी बलराज पहलवान की प्रतिमा का किया अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। भैंसवाल कलां गांव में रविवार को सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिंद केसरी बलराज पहलवान की स्मृति में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान गांव में विशाल कुश्ती दंगल करवाया गया। सांसद दीपेंद्र ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल शुरू करवाया। उन्होंने बलराज पहलवान अखाड़ा में 31.25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कुश्ती दंगल का आयोजन नवीन मलिक एवं मोहित मलिक ने करवाया।
सांसद हुड्डा ने कहा कि दंगल हमारी हरियाणा की गौरवशाली खेल परंपरा और पहलवानों की मेहनत व प्रतिभा का प्रतीक हैं। अखाड़ा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का काम करता है। अखाड़े की मिट्टी में तराशे गए खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कॉमनवेल्थ खेल 2030 व ओलंपिक 2036 गुजरात की बजाय हरियाणा में कराए जाएं, ताकि कॉमनवेल्थ खेल के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा उससे हरियाणा को भी फायदा मिलेगा। खेलों में 70 प्रतिशत से ज्यादा गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीतकर ला रहे हैं तो, मेरिट के आधार पर कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में होने चाहिए। किंतु प्रदेश की सरकार ने कॉमनवेल्थ व ओलंपिक खेलों की मेजबानी या सह-मेजबानी के लिए कोई प्रस्ताव भी नहीं भेजा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में खेल ढांचे की दुर्दशा हो चुकी है। कांग्रेस की सरकार के दौरान खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पदक लाओ, पद पाओ और स्कूल स्तर पर कक्षा पहली से खेल-खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई नीतियां भाजपा सरकार ने खत्म कर दी हैं। कांग्रेस सरकार के समय बने 481 खेल स्टेडियमों के रखरखाव के लिए पर्याप्त बजट तक नहीं दिया जा रहा है। वहीं भाजपा के कार्यकाल में न ही नया स्टेडियम बना है और न ही पहले से बने हुए की मरम्मत हुई है। इस अवसर पर लोकसभा सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, इंदुराज नरवाल, जयवीर वाल्मीकि, सुखबीर फरमाना, पदम सिंह दहिया आदि उपस्थित थे।