{"_id":"6b03112ffe0edba75709ae49","slug":"aykus-cricket-academy-beat-super-strikers-by-11-runs-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164376-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आयकुस क्रिकेट अकादमी ने सुपर स्ट्राइकर को 11 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आयकुस क्रिकेट अकादमी ने सुपर स्ट्राइकर को 11 रन से हराया
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव अटेरना में क्रिकेट मैच से पहले टॉस करते युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष द
- 30 ओवर के मुकाबले में 176 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई सुपर स्ट्राइकर की टीम, अनमोल राणा ने बनाए 40 रन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव अटेरना में आयकुस क्रिकेट अकादमी और सुपर स्ट्राइकर टीम के बीच खेले गए 30 ओवर के क्रिकेट मुकाबले में आयकुस क्रिकेट अकादमी ने 11 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयकुस क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर की टीम ने जीत के लिए संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई।
आयकुस क्रिकेट अकादमी की ओर से अनमोल राणा ने 40 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, गेंदबाजी में हर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए, जबकि शोभित ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। सक्षम, विक्रांत, देव वर्मा, कार्तिक और हर्षित ने भी खेल के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। मुकाबले में अटेरना, झुंडपुर, भिगान, जाखौली, पबसरा गांव के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अलग-अलग गांवों की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला।
युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष दीपक चौहान अटेरना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत इन प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और बेहतर मंच उपलब्ध करवाने की है। समिति का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें नशे व गलत गतिविधियों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति भविष्य में भी ऐसे मुकाबलों का आयोजन कर ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रहेगी।