{"_id":"667af0321cf430e12c0fda2d","slug":"young-man-beaten-after-entering-house-after-drinking-alcohol-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120221-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शराब पीकर घर में घुसने के बाद युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शराब पीकर घर में घुसने के बाद युवक को पीटा
Tue, 25 Jun 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ईदगाह कॉलोनी में शराब के नशे में चार युवक एक घर में घुस गए और विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट कर दी। धक्का-मुक्की में एक आरोपी को भी चोट लगी है।
ईदगाह कॉलोनी की गली नंबर-3 निवासी शाहिद ने पुलिस को बताया कि रात को वह घर के आंगन में पत्नी के साथ बैठे थे। इसी दौरान शराब के नशे में मोमिन, सद्दाम, शौकीन और आमीन उर्फ पांडा उनके घर में घुस आए। विरोध करने पर मोमिन और सद्दाम उसके साथ मारपीट करने लगे। दोनों उसे छत से धक्का देने लगे तो उनकी पत्नी और आमीन ने उसे छुड़वाया। धक्का-मुक्की में मोमिन का सिर दीवार से जा लगा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।