फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yoga session conducted for senior citizens on World Senior Citizens' Day.

Sonipat News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वरिष्ठजनों को कराया योगाभ्यास

Sat, 22 Aug 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Yoga session conducted for senior citizens on World Senior Citizens' Day.
सोनीपत। राठधना रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। लक्ष्य स्वस्थ सोनीपत समिति की ओर से चलाए जा रहे मिशन फिट सोनीपत के तहत वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

शिविर में कंधों, गर्दन, कमर और घुटनों से संबंधित सूक्ष्म व्यायाम के साथ ताड़ासन, वृक्षासन और मंडूकासन कराया गया। इसके अलावा कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

समिति के प्रधान लक्ष्मीनारायण ने कहा कि वरिष्ठजन परिवार और समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनके स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन के लिए नियमित योग और व्यायाम बेहद उपयोगी हैं। इस दौरान ओमप्रकाश, लक्ष्मीनारायण, रविंद्र कुमार, हरिओम नरवाल, धर्मानंद, मीरा और लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed