फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Public awareness program on cancer prevention tomorrow

Sonipat News: कैंसर से बचाव का जन जागरूकता कार्यक्रम कल

Thu, 17 Sep 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Public awareness program on cancer prevention tomorrow
कैंसर जागरूकता अभियान का लोगो
सोनीपत। एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल और अमर उजाला की ओर से 18 सितंबर को मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसमें विशेषज्ञ छात्राओं और स्टाफ को कैंसर के जोखिम, बचाव, शीघ्र जांच और उपचार के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

दोनों संस्थाओं की ओर से सरकारी संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कैंसर के कई प्रकारों में बीमारी की समय पर पहचान और उपचार से मरीज के बेहतर परिणाम की संभावना बढ़ सकती है। इसके लिए लक्षणों के प्रति जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है।
विज्ञापन

सुशांत सिटी, कुंडली स्थित एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. अरुण गोयल और कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नेहा गर्ग कार्यक्रम में छात्राओं और स्टाफ को कैंसर से बचाव, शुरुआती जांच तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed