फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   X-ray closed indefinitely in Civil Hospital

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में अनिश्चितकाल के लिए एक्स-रे बंद

Sat, 09 May 2026 05:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
X-ray closed indefinitely in Civil Hospital
फोटो : सोनीपत में बहालगढ़ रोड ​स्थित जिला नागरिक अस्पताल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में इस समय निर्माण और मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से शनिवार से एक्स-रे सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई। अब मरीजों का एक्स-रे नहीं होगा। कक्ष का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही यह सेवा दोबारा से शुरू होगी।
एक्सरे सुविधा बंद होने की वजह से मरीजों को बाहर से एक्स-रे करवाने पड़ेंगे। इससे उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मरीजों को निजी अस्पतालों में पैसे देकर एक्स-रे करवाना पड़ेगा। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए निजी जांच कराना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

रोजाना 1900 मरीजों की होती है ओपीडी

अस्पताल में रोजाना 1900 मरीजों की ओपीडी होती है। रात को इमरजेंसी में आने वाले मरीजों में अगर किसी को एक्स-रे की जरूरत पड़ी तो उसे परेशानी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टरों को भी इलाज करने में दिक्कत आ सकती है। बिना एक्स-रे रिपोर्ट के कई मामलों में सही उपचार संभव नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कक्ष की मरम्मत का कार्य चलने की वजह से कुछ समय के लिए एक्स-रे की सुविधा बंद कर दी गई है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद एक्स-रे शुरू किए जा सकेंगे। -राजेश दहिया, रेडियोलॉजी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed