फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler Yogeshwar Dutt represented Haryana in the first meeting of the Indian Olympic Association

Haryana: भारतीय ओलंपिक संघ की बैठक में पहलवान योगेश्वर दत्त ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व, उठाए ये मुद्दे

Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

योगेश्वर दत्त ने भारतीय ओलंपिक संघ का ध्यान जूनियर खिलाड़ियों की आर्थिक मदद मुहैया करवाने की तरफ भी खिंचा। कहा कि संघ कनिष्ठ खिलाड़ियों को आर्थिक मदद व ट्रायल में प्रतिनिधि नियुक्त करें।

विज्ञापन
Wrestler Yogeshwar Dutt represented Haryana in the first meeting of the Indian Olympic Association
योगेश्वर दत्त - फोटो : Screengrab from Yogeshwar dutt facebook video

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ की पहली बैठक में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने खिलाड़ियों से जुड़े दो प्रमुख मुद्दे उठाए। यह बैठक सोमवार को नई दिल्ली में हुई। इस दौरान योगेश्वर दत्त ने प्रदेश में होने वाले विभिन्न खेलों के ट्रायल में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का प्रतिनिधि नियुक्त करने की मांग रखी। वहीं संघ का ध्यान जूनियर खिलाड़ियों की आर्थिक मदद मुहैया करवाने की तरफ भी खिंचा। ताकि खिलाड़ियों की बेहतर पौध तैयार की जा सके। 

विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी का चयन होने के बाद नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में यह पहली बैठक हुई। जिसमें संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनीपत निवासी पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विभिन्न खेलों के ट्रायल में खिलाड़ी पक्षपात का आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि अगर भारतीय ओलंपिक संघ ट्रायल में अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दे तो इस प्रकार के आरोप लगने बंद हो सकते हैं। इसके अलावा योगेश्वर दत्त ने जूरियर खिलाड़ियों की भी पैरवी की। उन्होंने कहा कि संघ पहले जहां वरिष्ठ खिलाड़ियों को स्पांसर करता रहा है, वहीं कनिष्ठ खिलाडिय़ों की भी आर्थिक मदद करने की तरफ कदम बढाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सके। संघ को इन खिलाड़ियों की मदद के लिए छात्रवृत्ति शुरू करनी चाहिए। 

ओलंपिक में सभी खेलों को शामिल करने का उठा मुद्दा
भारतीय ओलंपिक संघ की पहली बैठक में ओलंपिक में शामिल सभी खेलों को मंजूरी देने का मुद्दा उठाया गया। योगेश्वर दत्त ने कहा कि ओलंपिक में शामिल सभी खेलों में से सात-आठ खेलों को भारतीय ओलंपिक संघ की मंजूरी नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि ओलंपिक में शामिल सभी खेलों को  भारतीय ओलंपिक संघ को मंजूरी देनी चाहिए। योगेश्वर दत्त ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों ने सभी मुद्दों पर गहनता से चर्चा कर नोट कर लिया है। अब संघ विभिन्न फेडरेशनों के साथ इन मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श किया जाएगा। जिसके सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed