फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Working without discrimination is the working culture of BJP: Badoli

बिना भेदभाव काम करना भाजपा की कार्य संस्कृति : बड़ौली

Mon, 09 Jun 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Working without discrimination is the working culture of BJP: Badoli
फोटो 15: सोनीपत के बाबा गुरु गोरखनाथ धाम में संत से आशीर्वाद लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रविवार को बाबा गुरु गोरखनाथ धाम और व्हाइट लिली सोसाइटी स्थित मंदिर पहुंच कर माथा टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि व शांति के लिए मंगल कामना की। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक विषयों पर बातचीत की।
विज्ञापन


बड़ौली ने कहा कि भाजपा के शासन में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। बिना भेदभाव के काम करना ही भाजपा सरकार की कार्य संस्कृति है। उन्होंने कहा कि जनसेवा का मार्ग तभी सार्थक होता है, जब हम जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं को समझें और मिलकर समाधान निकालें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदियों से गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि अध्यात्म, साधना और सेवा का प्रतीक रही है। धूनियों में तपस्या में लीन तपस्वी संत के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना एक अलौकिक अनुभव रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साधु-संतों का आशीर्वाद प्रदेश को नई दिशा देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि भाजपा सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति पर चलने वाली पार्टी है। संतों का सम्मान सर्वोपरि है। उनके साथ भाजपा सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed