{"_id":"687d48ff2859471a1603d7dd","slug":"work-of-installing-street-lights-has-started-by-dividing-the-city-into-two-zones-sonipat-news-c-197-1-snp1008-139609-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर को दो जोन में बांटकर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर को दो जोन में बांटकर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य शुरू
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के वार्ड-19 में क्षेत्रवासियों के साथ नारियल फोड़कर स्ट्रीट लाइट लगवाने व विकास
सोनीपत। विधायक निखिल मदान व नगर निगम मेयर राजीव जैन ने सोनीपत हलके को दो जोन में बांटकर वार्ड-1 में शनि मंदिर के पास वार्ड अनुसार स्ट्रीट लाइट लगवाने व अन्य विकास कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के साथ वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे। 9 करोड़ रुपये से होने वाले कार्याें का शुभारंभ किया। इनमें 7 करोड़ रुपये लाइट लगाने पर खर्च होंगे।
विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने बताया कि वार्ड-1 से 10 तक में जरूरत अनुसार स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएंगी। वार्ड-1 की पुरानी महावीर कॉलोनी में सामुदायिक भवन में 40 लाख रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी व क्षेत्र के लोगों ने होने वाले कार्यों की सराहना की।
इसी तरह रेल लाइन पार क्षेत्र के वार्ड 11 से 20 में स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ वार्ड-15 में जैन स्थानक के सामने इंद्रलोक वाली गली में नारियल फोड़कर किया गया। कार्यक्रम में निगम पार्षद अतुल जैन, बिजेंद्र मलिक, नीतू दहिया, मोनिका नागर भी शामिल रही।
विज्ञापन
इसके अलावा वार्ड-19 में सेक्टर-23 बाईपास के पास साइकिल ट्रैक विकसित करने, बास्केटबॉल व वाॅलीबॉल ग्राउंड, ग्रीन बेल्ट को पार्क के रूप में विकसित करने के कार्य का शुभारंभ भी नारियल फोड़कर किया गया। इन कार्यों पर एक करोड़ 70 लाख रुपये लगेंगे। यहां डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, पार्षद बिजेंद्र मलिक व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।