फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women, who have been facing drinking water crisis for the last six months, expressed their anger at the corporation office.

Sonipat News: छह माह से पेयजल संकट से जूझ रही महिलाओं ने निगम कार्यालय में जताया रोष

Fri, 14 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 14 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Women, who have been facing drinking water crisis for the last six months, expressed their anger at the corporation office.
फोटो 26: सोनीपत के लहराड़ा में पानी आपूर्ति की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय में सहायक अ​​भियं
सोनीपत। लहराड़ा स्थित दादा मोहन दास मंदिर के सामने वाली गली में छह माह से पानी नहीं आ रहा है। जिससे परेशान होकर महिलाओं ने वीरवार को नगर निगम कार्यालय में रोष जताया। इस दौरान उन्होंने आयुक्त और सहायक अभियंत से मिलकर पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन

भतेरी, पिंकी, बीरमति, बबीता व मनीषा ने बताया कि गली में पानी आपूर्ति की देखरेख के लिए लगाया गया सुपरवाइजर उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय गुमराह किया जा रहा है। जिससे गली में रहने वाली महिलाओं को दूसरी गलियाें से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क से गली की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। गली के सिरे पर वाल्व पर मिट्टी डालकर उसके बंद कर रखा है। महिलाएं निगम पार्षद अधिवक्ता मोनिका के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में पहुंची थी। इस पर अधिकारियों ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed