फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women ran in Nari Shakti Vandan Marathon

Sonipat News: नारी शक्ति वंदन मैराथन में महिलाओं ने लगाई दौड़

Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Women ran in Nari Shakti Vandan Marathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें एक दौड़ राष्ट्र के नाम के लक्ष्य को लेकर महिलाओं ने हिस्सा लेकर दौड़ लगाई।
मुख्य अतिथि राई विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली पहुंचे। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनिया मोर के नेतृत्व में निकाली गई मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया। देश और प्रदेश की महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया, जिसके कारण महिलाएं देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में सहजता से पहुंच पाई हैं। आज महिलाएं खुद अपना भाग्य लिख रही है।
विज्ञापन

गनौर विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण महिलाओं की पहचान बनी है। प्रधानमंत्री ने पानीपत की धरा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को शुरु किया। उस समय प्रदेश में एक नई क्रांति को जन्म दिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री कविता जैन, निशांत छौक्कर, नवीन मंगला, सुनीता लौहचब व एनजीओ की जिला कॉर्डिनेटर अंजू दहिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed