फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women learned the tricks of animal husbandry

Sonipat News: महिलाओं ने सीखे पशुपालन के गुर

Sun, 11 Jan 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Women learned the tricks of animal husbandry
फोटो 01: सोनीपत के गांव बड़ौली में पशुपालन प्र​शिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्र​शिक्षणार्थी महि
सोनीपत। पशु विज्ञान केंद्र ने गांव बड़ौली में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए पांच दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पशु विज्ञान केंद्र रोहतक के वैज्ञानिक डॉ. पंकज ने बताया कि बढ़ते शहरीकरण के कारण दूध उत्पादन की जरूरत बढ़ रही है। उसको केवल अच्छी व उन्नत नस्ल के पशुओं और संतुलित व पौष्टिक आहार से ही पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डॉ. यजेश मलिक व डॉ. मोहित ने पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए नियमित टीकाकरण करने की सलाह दी। उन्होंने हरे चारे, संतुलित आहार, उचित प्रबंधन, उन्नत नस्ल के पशु पालने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु जांच रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी चंद्रात्रे ने पशुपालकों को खनिज मिश्रण का विस्तार से महत्व बताया। मुख्य अतिथि पशुपालन एवं डेयरी विभाग दिल्ली से सेवानिवृत्त उप निदेशक डॉ. रामकुमार ने पशुपालकों की आय दोगुनी करने के सुझाव दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed