फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women constable's exam from today, three special buses will run on Yamunanagar route

महिला कांस्टेबल की परीक्षा आज से, यमुनानगर मार्ग पर चलेंगी तीन विशेष बसें

Sat, 18 Sep 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Women constable's exam from today, three special buses will run on Yamunanagar route
सोनीपत बस अड्डा। संवाद - फोटो : Sonipat
हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल पद के लिए शनिवार से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यमुनानगर मार्ग पर जहां तीन विशेष बसें चलाई जाएंगी, वहीं चंडीगढ़ मार्ग पर अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। रोडवेज द्वारा दी जाने वाली सुविधा को देखते हुए परीक्षार्थियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल की परीक्षा देने के लिए जिले से काफी संख्या में अभ्यर्थी करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व चंडीगढ़ रूट पर जाएंगी। सभी परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्र पर पहुंच सके, इसके लिए ही रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है। चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने से कई रूटों पर बसों की समस्या खड़ी हो सकती है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अन्य रूटों पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी, उस पर बस को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन तक चलेगी परीक्षा
हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल पद के लिए आयोजित परीक्षा दो दिन तक चलेंगी। शनिवार को यह परीक्षा सायंकालीन सत्र और रविवार को प्रात:कालीन सत्र व सायंकालीन दोनों सत्रों में आयोजित होगी। है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ मार्ग पर चलती हैं 20 बसें
रोडवेज अधिकारियों की मानें तो फिलहाल चंडीगढ़ रूट पर 20 बसें चलाई जा रही हैं। शनिवार व रविवार को होने वाली महिला कांस्टेबल की परीक्षा को लेकर इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस रूट पर कितनी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या के अनुसार ही बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

वर्जन
शनिवार व रविवार को होने वाली महिला कांस्टेबल की परीक्षा को लेकर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यमुनानगर रूट पर तीन विशेष बसें चलाई जाएंगी। वहीं परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए चंडीगढ़ रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- श्रीभगवान, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed