फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman was taken to Tantrik in the name of erasing home trouble.

गृह क्लेश मिटाने के नाम पर बच्ची को तांत्रिक के पास लेकर गई थी महिला, यौन शोषण करने का आरोपी तांत्रिक और बच्ची की मां गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman was taken to Tantrik in the name of erasing home trouble.
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची का यौन शोषण करने वाले तांत्रिक और उसे तांत्रिक के पास ले जाने वाली उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अंबाला का रहने वाला है। महिला गृह क्लेश मिटाने के नाम पर तांत्रिक के पास जाती थी। तांत्रिक के कहने पर बच्ची को लेकर गई थी। तब तांत्रिक ने बच्ची का यौन शोषण किया था।
विज्ञापन

सिटी थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी तंत्र क्रिया करने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आ गई थी। जिसके संपर्क में आकर उसने उसे भी घर से निकाल दिया था। व्यक्ति ने बताया था कि उसकी पत्नी जनवरी में उसकी 12 साल की बेटी को लेकर तांत्रिक के पास गई थी। वहां पर आरोपी ने उसकी बेटी का यौन शोषण किया था। उसने बताया था कि दो दिन पहले उसकी साली अपनी बहन के पास गई तो उसकी बेटी ने अपनी मौसी को मामले से अवगत कराया था। उसकी साली ने उसे बताया था। जिस पर पुलिस को बताया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई सरिता की टीम ने आरोपी तांत्रिक बलराज उर्फ बलजीत के साथ ही बच्ची की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed