फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman thrown down from first floor, dies

Sonipat News: महिला को पहली मंजिल से नीचे फेंका, मौत

Mon, 22 Apr 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown down from first floor, dies
राई। गांव बढ़मलिक में किराये पर रहने वाली महिला की पहली मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने मरने से पहले एक युवक पर नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। आरोपों की एक किरायेदार ने वीडियो बना ली। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के पूर्णिया स्थित गांव शादीपुर निवासी असमत ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह एक साल से बढ़मलिक की सहारा कॉलोनी में प्रमोद के मकान में किराये पर रहते हैं। उनका कमरा मकान की तीसरी मंजिल पर है। रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें शोर सुनाई दिया। वह बाहर आए तो नीचे गली में भीड़ लगी थी। नीचे आकर देखा तो बिल्डिंग की पहली मंजिल में कमरा नंबर-29 में रहने वाली राजस्थान के सीकर के गांव ताजपुर की पूनम जमीन पर पड़ी थी। उसके दोनों पैर टूटे हुए थे। पूनम ने बताया कि उसे चंदन चौरसिया ने छत से धक्का दिया है। पूनम के घटना की जानकारी देने के दौरान उन्होंने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। वहीं, मामले की शिकायत डायल-112 पर दी। पूनम को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने असमत के बयान पर चंदन चौरसिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का परिचित था। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


महिला का पति राजस्थान में रह रहा

पुलिस जांच में पता लगा कि महिला का पति राजस्थान में रहता है। महिला कमरे में बेटे के साथ रहती थी। पुलिस का कहना है कि पता चला है कि जिस युवक पर आरोप है, वह महिला का परिचित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

महिला को छत से धक्का देकर गिराने की जानकारी मिली थी। बिल्डिंग में रह रहे किरायेदार की वीडियो बनाई है। मामले में सभी तथ्यों को गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed