फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman beaten up after entering home, attacked with sharp weapon

Sonipat News: घर में घुसकर महिला को पीटा, धारदार हथियार से हमला

Mon, 17 Mar 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up after entering home, attacked with sharp weapon
सोनीपत। गांव बड़ौली की महिला ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला पर धारदार हथियार से भी वार किया गया है। पीड़ित की बेटियों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बड़ौली निवासी गीता ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार को दुल्हेंडी के दिन वह अपने घर थी। रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस का युवक राहुल, दीपक, दीपांशु और नानू उनके घर में घुस आए। उन्होंने रॉड से हमला किया। एक आरोपी ने उनकी पीठ पर धारदार हथियार से वार किया। उनकी बेटियां बचाने आईं तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर वह मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed